24hnbc
पहली बार हुआ दावा बिलासपुर जीतेंगे 15000 से
- By 24hnbc --
- Tuesday, 07 Nov, 2023
24hnbc.com
बिलासपुर, 7 नवंबर 2023।
बिलासपुर का चुनाव कांग्रेस बड़े अंतर से जीत रही है यह दवा पहली बार किसी टीवी डिबेट में कांग्रेस नेता द्वारा किया गया। मूलत मस्तूरी ब्लॉक से संबंध रखने वाले कांग्रेस के पदाधिकारी तारकेश्वर पाटले ने एक टीवी डिबेट में दावा किया कि बिलासपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी 15000 से अधिक मतों से जीतेगा। उनका कहना है कि कोविड काल के बाद निजी शिक्षण संस्थानों मे जिस तरह से शिक्षा महंगी हुई और कांग्रेस सरकार ने आत्मानंद स्कूल खोला उसके चलते आम मध्यम वर्गीय परिवारों को बच्चों की शिक्षा दीक्षा की चिंता काफी हद तक खत्म हो गई अन्यथा किसी भी परिवार के लिए एक बच्चे की शिक्षा आर्थिक रूप से बड़ा दबाव थी। और इस बार गैस की सब्सिडी बिजली बिल महिला स्व सहायता समूह की कर्ज माफी, एपीएल परिवारों का स्वास्थ्य बीमा ऐसी घोषणाएं हैं जो शहरी क्षेत्र में भी कांग्रेस प्रत्याशी को जीत की ओर अग्रसर कर रही हैं।


