No icon

24hnbc

कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडे ने बदली प्रचार की नीति अब नुक्कड़ सभा, नाटक द्वारा जनता के बीच दिया जा रहा है संदेश

24hnbc.com
बिलासपुर, 7 नवंबर 2023।
मतदान तिथि 17 तारीख देखने में दूर लग रही है पर अब यह प्रत्याशियों के लिए मात्र 5 दिन ही प्रचार का दे रही है ऐसे में बिलासपुर में कांग्रेस के प्रत्याशी शैलेश पांडे ने अपने चुनाव प्रचार का तरीका बदल दिया है अब वे नाटक और नुक्कड़ सभा के माध्यम से शाम के समय प्रचार कर रहे हैं। नुक्कड़ नाटकों में 15 साल मंत्री रहे अमर अग्रवाल के कार्यकाल की पोल पट्टी खोली जाती है। रोचक डायलॉग की याद आदाएगी के बीच आम नागरिकों को प्रचार का यह तरीका प्रभावकारी बन पड़ रहा है। 
इसी क्रम में शाम के समय चौराहे पर नुक्कड़ नाटक हो रहा है। नुक्कड़ नाटक के विषय वे ही है जो आप शैलेश पांडे 15 साल के अमर कार्यकाल पर लगाते हैं। एक तरह से जनता को यह याद दिलाया जा रहा है कि नसबंदी कांड, आंख फुड़वा कांड, गर्भाशय कांड, भदौरा भूमि घोटाला, चिट फंड घोटाला, प्रियदर्शनी बैंक घोटाला, गौरव पथ घोटाला, नान घोटाला ने छत्तीसगढ़ की जनता का कितना नुकसान किया है और कांग्रेस सर्वहारा वर्ग से लेकर आम मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए कितनी लोक कल्याणकारी है।
प्रथम चरण के मतदान के बाद अब नेताओं के लिए और तेजी से काम करना आवश्यक हो गया है इसी बीच दीपावली त्यौहार है जिसमें तीन दिन चुनाव प्रचार करना बेहद कठिन होगा। त्योहार के बाद प्रचार की गति फिर से पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। जनसंपर्क के साथ-साथ अब प्रत्याशी को फेंक न्यूज़ से भी निपटना पड़ रहा है। दोनों पक्षों के लिए यह कठिन काम है कुछ लोगों का कहना है कि डिजिटल मीडिया में अचानक न्यूज़ पोर्टल की संख्या बढ़ गई है ये वो पोर्टल है जो नियमित रूप से खबरें संपादित नहीं करते केवल चुनावी मौसम में सुविधा अनुसार खबरों को वायरल करते हैं।