अपनी ही टीम में मारा गोल
ब्राह्मण खेमा बटा नहीं, मारवाडियों से मुक्ति पाने हो गया एकजुट
- By 24hnbc --
- Monday, 06 Nov, 2023
24hnbc.com
बिलासपुर, 6 नवंबर 2023।
बिलासपुर में भाजपा का चेहरा कौन इस प्रश्न का उत्तर किसी से छिपा नहीं है। 15 साल कैबिनेट मंत्री और 5 साल विधायक अमर अग्रवाल ने भाजपा के तमाम नेताओं को हटाते हुए पूरा मीडिया प्रोटेक्शन अपने ऊपर कर लिया, इससे भाजपा के नेताओं में अंदरुनी नाराजगी है और सब का साथ सबका विकास की पोल पट्टी खुल गई। जब नेता अपने अन्य नेताओं को ही साथ लेकर नहीं चलेगा तब यह नारा सबका साथ सबका विकास झूठा पड़ जाता है। प्रदेश स्तर पर केंद्रीय गृह मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी जारी की.... उसके दूसरे दिन विधानसभा बिलासपुर का जन घोषणा पत्र जारी हो गया क्या जिले की अन्य विधानसभाओं के भाजपा प्रत्याशी ऐसा जन घोषणा पत्र जारी करने की हिम्मत कर सकते हैं। क्या यह हिम्मत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जहां से वे विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं वहां के लिए पृथक जान घोषणा पत्र जारी करेंगे। कुल मिलाकर भाजपा खेमे के ओबीसी नेताओं में यह चर्चा है कि भैया भाजपा अभी भी बनियों की पार्टी है। मारवाड़ी राज में अन्य किसी का भला नहीं हो सकता कार्यकर्ता आपस में चर्चा करते हैं जन घोषणा पत्र के 23 वे बिंदु की अरपा पर नया नगर निगम बनाया जाएगा। ऐसी घोषणा करके बिलासपुर भाजपा प्रत्याशी ने बेलतरा सीट की गणित को बिगाड़ दिया। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में 17 वार्ड है 17 वार्ड का नगर निगम तो बनता नहीं का अर्थ हुआ फिर से आसपास के ग्राम पंचायत का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। ऊपर ऐसे बिलासपुर भाजपा प्रत्याशी ने यह भी कह दिया कि अगला नगर निगम चुनाव अरपा पर पृथक नगर निगम के साथ होगा। ऐसे में दर्जन भर ग्राम पंचायत के सरपंच भाजपा के खिलाफ हो गए हैं उन्हें अभी से यह डर सता रहा है कि उनकी सरपंची तो गई क्योंकि एक गांव का एक सरपंच साधारण पार्षद में तब्दील हो जाएगा और यह नुकसान भाजपा के प्रत्याशी को हो रहा है इसलिए भाजपा के कुछ कार्यकर्ता दबे सुर में मारवाड़ी राज से मुक्ति की बात करने लगे। वे कहते हैं जिले में ब्राह्मणों का अंडर करंट चल रहा है और इस बार तो ब्राह्मणों की लॉटरी लग गई है। जिले में कुल मिलाकर तीन ब्राह्मण कैंडिडेट हैं अगर सब जीत जाएं तो मारवाड़ी राज्य से मुक्ति हो जाएगी। ऐसे में बिलासपुर विधानसभा जान घोषणा पत्र एक तरफ प्रत्याशी के पोर्टफोलियो को घोषित कर रहा है और बड़े ही गोपनीय तरीके से बेलतरा के भाजपा प्रत्याशी को नुकसान कर रहा है। इसे भाजपा के नेता किस रूप में लेते हैं देखने लायक रहेगा।


