No icon

ये गारंटी नहीं भाजपा की जुमलेबाजी हैं

किसान विरोधी अब दे रहे गारंटी....... शैलेश पांडे

24hnbc.com
बिलासपुर, 4 नवंबर 2023।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी मोदी की गारंटी पर बिलासपुर विधानसभा कांग्रेस के प्रत्याशी शैलेश पांडे ने उसे गारंटी नहीं जुमलेबाजी कहा, उन्होंने किसान विरोधी बिल अध्यादेश से लागू करायें दर्जनों श्रमिक कानून को रद्द किया वह आज किसान हितैषी बनने का नाटक कर रही है। सब जानते हैं कि किसान विरोधी तीन अध्यादेश के कारण किस तरह पूरे देश का किसान लंबे समय तक सड़क पर आंदोलनरत रहा और भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवक्ता अन्नदाता को राष्ट्रद्रोही, देश विरोधी, आंदोलनजीवी, पाकिस्तानी एजेंट कहकर लांछन लगाते रहे।
सत्यपाल मलिक का बयान याद करें जिसमें उन्होंने जब इस मुद्दे पर सैकड़ो किसने की जान चली जाने की बात कही तब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का जवाब "क्या मेरे लिए मर गए" आज वही लोग छत्तीसगढ़ में स्वयं को किसान हितैषी बता रहे हैं। भाजपा की सरकार ने सर्वहारा वर्ग के संरक्षण के लिए बने श्रमिक कानूनो को अपने कॉर्पोरेट दोस्तों के लिए समाप्त कर दिया। वे ही लोग सर्वहारा वर्ग को तीर्थ यात्रा करेंगे। गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को बाजार नियंत्रित अर्थव्यवस्था बताने वाले अब आसन्यहार के डर से सब्सिडी की घोषणा कर रहे हैं।
बिलासपुर के विधानसभा प्रत्याशी शैलेश पांडे ने अमर अग्रवाल द्वारा जारी जैन घोषणा पत्र 2023 विधानसभा बिलासपुर के कुछ बिंदुओं पर भी कटाक्ष किया उन्होंने कहा कि पकोड़े को स्वरोजगार बताने वाले युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने 200 करोड रुपए की लागत से तकनीकी ट्रेनिंग सेंटर खोलने की बात कर रहे हैं ऐसे ही लोगों ने कौशल प्रबंध के नाम पर छत्तीसगढ़ में शासकीय खजाने को खूब चूना लगाया है और प्रशिक्षण का काम फर्जी सेंटरों को दिया।
बिलासपुर में पूर्ण विकसित एयरपोर्ट, नाइट लैंडिंग सुविधा महानगरों तक नियमित उड़ान जो लोग इस पूरे मामले में 5 साल केवल अवरोध बने रहे वे अब उसकी जान घोषणा कर रहे हैं। शहर ही नहीं पूरे प्रदेश में प्राथमिक स्तर हाई स्कूल हाई सेकेंडरी स्तर पर आत्मानंद स्कूल की प्रशंसा देश की राजधानी तक है। पर सेट को कोचिंग का बाजार मॉडल जहां युवा फरटेंशन का शिकार होते हैं के लिए के 250 से 300 एकड़ जमीन देना मध्यम वर्ग के युवाओं का कॉरपोरेट जगत द्वारा शोषण का ब्लूप्रिंट है। शैलेश पांडे ने कहा कि उनके प्रतिस्पर्धी को सत्ता में आने की बहुत जल्दी है हर कर बाहर बैठे फड़फड़ा रहे हैं। मतदान 17 तारीख को होगा परिणाम 3 दिसंबर को निकलेगा पर सेट है कि उन्होंने अपना वोटफोलियो अभी से तय कर लिया है। जनता तय कर चुकी है भरोसा बरकरार है बिलासपुर की सीट खाली नहीं हुई है ना होगी।