No icon

24hnbc

प्रत्याशी शैलेश के साथ महापौर रामशरण ने किया जनसंपर्क

24hnbc.com
बिलासपुर, 4 नवंबर 2023।
कांग्रेस के प्रत्याशी शैलेश पांडे का आज का जनसंपर्क भारतीय नगर व्यापार विहार क्षेत्र में चल रहा है उनके साथ आज शहर के महापौर रामशरण यादव भी कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के 3 तारीख को घोषित हुए घोषणा पत्र के बाद कांग्रेस ने प्रचार में अपनी पूर्व की नीति में परिवर्तन किया दिखाई दे रहा है।
महिला मतदाताओं पर पार्टी का जोर अब ज्यादा है मामला रसोई गैस, स्वास्थ्य और रोज बढ़ती महंगाई है। नेता संक्षिप्त में महिला मुखिया को यह समझते हैं कि गैस, बिजली, स्कूल और स्वास्थ्य इन मद में राहुल गांधी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में जो काम हुए हैं उनके जारी रहने के लिए जरूरी है कांग्रेस की सरकार को दोबारा मौका मिले। केजी टू पीजी तभी सफल होगा। आज के प्रचार में शैलेश पांडे के साथ महापौर रामशरण यादव ने भी अपने वार्ड में जनसंपर्क किया। उनके साथ पूर्व राज्यसभा सदस्य इनग्रीडि मेक्लाउड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधे भूत, अर्जुन सिंह, मोहम्मद जस्साज, दुलारे, मनोज तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जनसंपर्क करते नजर आए।