No icon

24hnbc

आम आदमी पार्टी याने विकास की गारंटी ----- -डॉ. कराड़े

24hnbc.com
बिलासपुर, 4 नवंबर 2023।
 बिलासपुर विधानसभा की आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डॉ. उज्वला कराड़े ने बिलासपुर विधान सभा में डोर टू डोर संपर्क कर आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान डॉ. कराड़े ने कहा की कांग्रेस और भाजपा याने अपराध, घोटाला और जमीनों के हेरा फेरी की गारंटी है और आम आदमी पार्टी याने विकास की गारंटी। छ.ग. में कांग्रेस राज में सिर्फ अपराध और घोटाले ही हुए है विकास कार्य की स्थिति नगण्य है। विकास सिर्फ कांग्रेस भाजपा के नेता और उनके रिश्तेदारों के ही हुए है, आमजनता को अपनी छोटी से छोटी ज़रूरतों को पूरा करने संघर्ष करना पड़ा, जहां जहां कांग्रेस और भाजपा के विधायक है वहां..... गुण्डागर्दी, जमीनों पर कब्जा, शराब के अवैध कारोबार, चाकू बाजो,लूट पाट, को संरक्षण दिया गया है। बिलासपुर को सुरक्षित और विकास के पथ पर अग्रसर सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। इस जनसंपर्क में इस दौरान डॉक्टर कराड़े के साथ अनेक कार्यकर्ता भी उनके सहयोग के लिए उपस्थित थे।