24hnbc
लो से अब हाई प्रोफाइल हो रहा कोटा का चुनाव, अटल ही नहीं कका की प्रतिष्ठा भी यहां लगी है दांव पर
- By 24hnbc --
- Thursday, 02 Nov, 2023
24hnbc.com
बिलासपुर, 3 नवंबर 2023।
बिलासपुर जिले में कोटा का चुनाव हमेशा से जिज्ञासा वाला रहा है। मथुरा प्रसाद दुबे हो या राजेंद्र शुक्ला या चार बार से जीत रही रेणु जोगी हो राजनीतिक विश्लेषकों की नजर इस सीट पर हमेशा रही है। भारतीय जनता पार्टी इस सीट पर बहुत से प्रयोग कर चुकी पर जीत है कि हाथ नहीं आती। भाजपा ने इस बार फिर एक नया प्रयोग किया है दूर- सूदूर से लाकर प्रबल प्रताप गुरुदेव को लड़ा नहीं अड़ा दिया। संभव है मुख्य मुकाबला रेणु जोगी और कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव के बीच हो जाए मैडम जोगी का नाम पहले लिखने का अर्थ यह नहीं है कि वे चुनावी दौड़ में नंबर वन है। वे वर्तमान विधायक रही है इसलिए उनका नाम पहले है। जब कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन के लिए आवेदन पत्र लिए तब भी जानकारी का यही उम्मीद थी कि कोटा से अटल श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया जाएगा जब कांग्रेस की दूसरी सूची निकली दावे सही हो गए। अटल श्रीवास्तव के लिए कोटा चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई है। केवल उनकी प्रतिष्ठा नहीं उनके साथ छत्तीसगढ़ के कका की भी प्रतिष्ठा जुड़ी हुई इस कारण अटल श्रीवास्तव और टीम कोटा में रात दिन एक कर रही है। दोनों प्रत्याशी अटल और जूदेव के पास संसाधनों की कमी नहीं है। दोनों ओर से रोज नए-नए पेन्तरे खेले जाते हैं। भाजपा सनातन धर्म का कार्ड चल रही है तो अटल कोटा की शान वापस लाना चाहते हैं। 3 तारीख से चुनाव प्रचार घोषित रूप से प्रारंभ हुआ प्रत्याशी चयन की प्रारंभिक बढ़त जुदेव को लाभ दे रही थी उनका जनसंपर्क का पहला चरण पूरा हो रहा है पर कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के लिए इस बढ़त को कवर करना बड़ी बात नहीं थी। उन्हें स्थानीय भौगोलिक स्थितियों का लाभ मिला कांग्रेस का संगठन कोटा में बेहतर है और एक समय अजीत जोगी के करीबी रहे बाद में रेणु जोगी के विधायक प्रतिनिधि बने अरुण चौहान का साथ कांग्रेस प्रत्याशी के लिए लाभप्रद है। अटल श्रीवास्तव के साथ अरपा की पूरी टीम अभय नारायण राय, महेश दुबे मतदान दिवस तक कोटा में ही डटे रहने वाले हैं। कोटा के दिलचस्प चुनाव पर हमारी रिपोर्ट आगे भी लगती रहेगी।


