बेलतरा में विकास के दावे खोखले
एमआईसी सदस्य के वार्ड में विकास का हाल, ग्राम पंचायत भवन में 4 साल के बाद भी नहीं लिखा नया बोर्ड
- By 24hnbc --
- Thursday, 02 Nov, 2023
24hnbc.com
बिलासपुर, 3 नवंबर 2023।
लिंगियाडीह क्षेत्र वर्ष 2018 में ग्राम पंचायत हुआ करती थी। इस बार के नगर पालिक निगम का सीमा विस्तार हुआ और यह अब निगम का एक वार्ड है। बिलासपुर निगम के बजट का एक बड़ा भाग इसी क्षेत्र में खर्च किया गया पर ग्राम पंचायत भवन पर आज तक कलर नहीं हुआ जबकि यह संपत्ति अब नगर पालिक निगम बिलासपुर के अधीन हैं। इस क्षेत्र के पार्षद कांग्रेस के विजय केसरवानी हैं वे नगर निगम बिलासपुर के एमआईसी सदस्य भी हैं पर इस ओर की गई लापरवाही समझ के परे हैं। उनके पार्षद प्रतिनिधि ने स्पष्ट मना की इसी दफ्तर में पार्षद का कार्यालय रहा पर पंचायत भवन को दोबारा नया नाम नसीब नहीं हुआ। पार्षद कब मिलते हैं पर उन्होंने कहा कि रोज 10:00 बजे से 12:00 बजे के मध्य वे इस पंचायत भवन में आते थे। पंचायत भवन के कुछ 100 फीट बाहर क्षेत्र में बही विकास की धारा अपनी कलाई खोल देती है। मुख्य मार्ग के बाएं और नाली नाम मात्र को है। सफाई का हाल बेहाल है पार्षद महोदय जनता के बीच इतने लोकप्रिय हैं कि नागरिक ने पार्षद का नाम पूछने पर तीन नाम बताएं और तीनों पूर्व के सरपंच रहे। सीधा अर्थ है पार्षद महोदय अपने क्षेत्र से गायब रहने का रिकॉर्ड बनते हैं।


