No icon

24hnbc

छत्तीसगढ़ को फर्जी आदिवासी मुख्यमंत्री देने पर क्षमा नहीं मांगनी चाहिए, प्रश्न पर गोल-मोल जवाब दिया जयराम रमेश ने

24hnbc.com
बिलासपुर, 2 नवंबर 2023।
कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सदस्य भारत जोड़ो यात्रा के शिल्पकार आज बिलासपुर की एक पत्रकारवार्ता में प्रश्नों का जवाब देने में गोल-मोल कर गए। 24 एचएनबीसी के कंटेंट राइटर का प्रश्न था छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सेट हैं जिनमें से 29 एसटी तथा 10 एससी के लिए आरक्षित हैं। 2001 में कांग्रेस हाई का मन के निर्देश पर विधायकों ने अजीत जोगी को मुख्यमंत्री चुना कांग्रेस ने तब उन्हें आदिवासी बताया। बाद में उनका जाति प्रमाण पत्र फर्जी निकला क्या आप छत्तीसगढ़ के आदिवासियों से फर्जी आदिवासी मुख्यमंत्री देने के लिए माफी मांगेंगे।
जयराम रमेश सहित डायस्क पर उपस्थित कांग्रेस के सभी प्रवक्ताओं को एक सेकंड के लिए सांप सुन गया। यह पूरी पत्रकार वार्ता यूट्यूब पर लाइव है हमारा प्रश्न और जयराम रमेश जी का जवाब दोनों उपलब्ध है।
जयराम जी ने जो जवाब दिया उन्होंने कहा हम इतिहास में जाना नहीं चाहते हम छत्तीसगढ़ के इस चुनाव की बात कर रहे हैं, जाति जनगणना बेहद आवश्यक है। एक्स-रे किए बिना बीमारी का पता नहीं चलेगा जिनकी जितनी हिस्सेदारी उनकी उतनी भागीदारी। उन्होंने यह भी कहा जाति जनगणना हम जहां-जहां हैं वहां-वहां करेंगे। पर हमारा मूल प्रश्न फर्जी आदिवासी मुख्यमंत्री देने के मामले में है यही प्रश्न और जयराम जी का उत्तर हमने इस पूरे प्रकरण की शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता संत कुमार नेताम से भी पूछा..... उन्होंने कहा मैं अब एक संवैधानिक स्थान का सदस्य हूं लिहाजा मेरा चुप रहना बेहतर है।
गौर तलब है कि संत कुमार नेताम अभी हाल ही में पीएससी के सदस्य बना दिए गए। सामाजिक न्याय की बात करने वाली कांग्रेस के प्रवक्ता और उनके नेता ऐतिहासिक तथ्यों पर खुलकर बात करते हैं पर आज उन्होंने 2001- 2003 से लेकर 2020 तक मरवाही उपचुनाव को इतिहास करार दिया जबकि यह समकालीन है। प्रवक्ता महोदय जानते थे जानते हैं की अजीत जोगी मुख्यमंत्री बनने के पूर्व कांग्रेस एसटी - एससी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।
आज जब छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का पद ओबीसी, उपमुख्यमंत्री सवर्ण, गृह मंत्री ओबीसी, विधानसभा अध्यक्ष ओबीसी के बीच बांट लिया जाता है ऐसे में संविधान प्रदत्त आरक्षण 90 विधानसभा सीट में 29 एसटी और 10 एससी कल 39 की सत्ता में भागीदारी सत्ता के प्रमुख 4 पद मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, गृहमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष वित्त मंत्री में कहीं भी हासिल नहीं होती। जाति जनगणना के साथ यदि कांग्रेस में एसटी एससी वर्ग को षडयंत्र पूर्वक अनदेखा किया तो छत्तीसगढ़ की कुल जनसंख्या में 32% आदिवासी और 10 सीट वाले एससी कांग्रेस के लिए परेशानी का बड़ा कारण बन जाएंगे।