24hnbc
प्रशासनिक आतंकवाद एनटीपीसी के गेट पर विधायक पर गोली किसकी याद दिलाती है ....... शैलेश
24hnbc.com
बिलासपुर, 2 नवंबर 2023।
अमर के आरोपी को कई दिन सुनने के बाद बिलासपुर कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडे ने आज अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 15 साल मंत्री 5 साल विधायक रहे अमर अग्रवाल को याद दिलाया बिलासपुर के सांसद दिलीप सिंह जूदेव का कथन प्रदेश में प्रशासनिक आतंकवाद है। इस घटना को आज दोबारा याद करने की जरूरत है, जूदेव के एक समर्थक को इस प्रशासनिक आतंकवाद से दो-चार होना पड़ा था। अपने ही समर्थक को न्याय न दिला पाने के कारण शहर के लोकप्रिय सांसद जुदेव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी आज अमर अग्रवाल बताएं उसे समय के गुंडागर्दी और प्रशासनिक आतंकवाद को किसका संरक्षण प्राप्त था। एनटीपीसी की गेट पर भाजपा के बेलतरा विधायक स्वर्गीय बद्रीधर दीवान को गेट पर तैनात सुरक्षा बल ने कैसे हैंडल किया था। याद रखें सुरक्षा बलों ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे बद्रीधर दीवान जी पर गोली चलने से संकोच नहीं किया था तब विधानसभा में कांग्रेस के विधायक धर्मजीत सिंह जी ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। यह दो घटना ही बताती है कि तब ना तो जुदेव के कार्यकर्ता सुरक्षित थे नही विधायक सुरक्षित थे। और उसे सरकार में बिलासपुर विधायक कैबिनेट मंत्री थे। शैलेश पांडे ने कहा कि बिलासपुर का चंदा मुनारा किसने गायब कराया और किसने इस मुद्दे को उठाया जिसने गायब कराया उसने ही गुमने के आरोप लगाए, इसलिए जनता भाजपा के उसके नेताओं के चाल चरित्र और चेहरे को जानती है और झांसे में नहीं आने वाली। उसे न्याय योजनाओं पर भरोसा है जुमलेबाजी पर नहीं।


