24hnbc
कका को हारे हुए से है प्यार, मुख्यमंत्री का चहेता बनने की कांग्रेस में लग गई होड़ तो क्या होगा बिलासपुर का हाल
- By 24hnbc --
- Monday, 30 Oct, 2023
24hnbc.com
बिलासपुर 31 अक्टूबर 2023
राजनीति के जानकारी बता रहे हैं कि विधानसभा चुनाव से ही विधानसभा चुनाव के बीच में ही कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है यह तैयारी सिर्फ संगठन स्तर पर नहीं है प्रत्याशी स्तर पर भी है। बिलासपुर में कांग्रेस की हारे हुए प्रत्याशियों को टिकट देने की परंपरा के कारण यह तय माना जा रहा है। की लोकसभा बिलासपुर का प्रत्याशी बनने का गौरव किसी हारे हुए प्रत्याशी को ही मिलेगा। अगर यह सच है तो कांग्रेस संगठन को प्रत्याशी चयन में बड़ी समस्या आएगी। क्योंकि बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में जीता हुआ संसद तो है ही नहीं।
अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से ही बिलासपुर संसदीय सीट हारने की जो परंपरा कांग्रेस ने बनाई है उसके चलते प्रत्याशी चयन अब कठिन होने वाला है। बिलासपुर जिले की विधानसभाओं में जिस तरह हारे हुए प्रत्याशियों को सम्मान मिला वह गौर करने के काबिल है। मस्तूरी विधानसभा तीसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी को टिकट मिला, बिल्हा हारा हुआ अपना प्रत्याशी पसंद नहीं आया राजेंद्र शुक्ला तो जीसीसीजे के भरे हुए सियाराम कौशिक को फिर से टिकट दिया। लोकसभा सीट बिलासपुर हारे हुए, पार्षद चुनाव हारे हुए अटल श्रीवास्तव को कोटा विधानसभा से प्रत्याशी बनाया। इन उदाहरणों के बाद कांग्रेस के कई प्रत्याशी तो हारने में ही लाभ देख रहे हैं क्योंकि 2018 के चुनाव में बिलासपुर सीट में शैलेश पांडे ने बिलासपुर का इतिहास बदल और भाजपा के कद्दबर नेता उसे समय के कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल को हराया बदले में पार्टी ने ही सम्मान नहीं दिया। जो उन्हें कल प्रियंका गांधी की सभा में भी हासिल नहीं हुआ। वहीं दूसरी और हरने वाले प्रत्याशी मुख्यमंत्री के लाडले बने रहे। इस क्रम में शहर के महापौर का भी नाम आता है यदि वे निगम का पार्षद चुनाव हार जाते महापौर नहीं बनते तो हो सकता था बेलतरा से टिकट पा जाते।
बिलासपुर जिले में मुख्यमंत्री को हारा हुआ चेहरा बैजनाथ चंद्राकर इतना अच्छा लगा कि उन्हें अपेक्स बैंक का अध्यक्ष बना दिया। ये तमाम उदाहरण संकेत करते हैं कि जिले में कांग्रेस के प्रत्याशी जान गए हैं कि मुख्यमंत्री का चाहेता बनाना है तो सीट हार जाओ। यदि हारने का रोग संक्रामक हो गया तो कांग्रेस के वह नेता जो प्रियंका गांधी की झोली में 6 सेट डालने का दावा कर रहे हैं होने के जोश का क्या होगा......।


