24hnbc
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मस्तूरी क्षेत्र के कार्यकर्ता पहुंचे सभा स्थल।
- By 24hnbc --
- Sunday, 29 Oct, 2023
24hnbc.com
बिलासपुर, 30 अक्टूबर 2023।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के द्वितीय चक्र नामांकन का आज अंतिम दिन था। मस्तूरी विधानसभा के प्रत्याशी दिलीप लहरिया ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय, टाकेश्वर पाटले, कमल डहेरिया और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रैली की शक्ल में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एक बार फिर से नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करने के बाद सतनामी समाज के युवा नेता टाकेश्वर पाटले ने कहा कि मस्तूरी ब्लाक का पूरा संगठन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय के नेतृत्व में पूरे 230 बूथ पर सभी क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा, जनसंपर्क, डिजिटल मीडिया हर संभव प्रयास और साधन से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए सक्रिय है। शिक्षित वर्ग से लेकर युवाओं के बीच बड़े बुजुर्गों के मध्य कांग्रेस संगठन पिछले 5 साल के कामकाज और नई गारंटी को लेकर प्रत्याशी की जीत के लिए मेहनत कर रहा है।
आज नामांकन रैली में मस्तूरी के जोंधरा से खोधंरा सीपत ब्लॉक सभी तरफ से कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता को सुनाने आए और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचा।


