24hnbc
नेता नहीं बेटा बनकर करूंगा सेवा....... अखिलेश
- By 24hnbc --
- Thursday, 26 Oct, 2023
24hnbc.com
बिलासपुर, 27 अक्टूबर 2023।
बिलासपुर को नेता नहीं बेटा चाहिए के नारे के साथ छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकार अखिलेश पांडे इस बार बिलासपुर विधानसभा से चुनाव मैदान में हैं। उन्हें लगता है कि बिलासपुर की जनता को वह अधोसंरचना नहीं मिली जिसका शहर हकदार था। और उनकी पूरी नाराजगी कांग्रेस सरकार से है। किसनो की कर्ज माफी उन्हें अच्छी नहीं लगती पर उद्योगपतियों के कर्ज माफी पर वे कुछ नहीं बोलना चाहते। अखिलेश पांडे बताते हैं कि वे तो विधानसभा चुनाव लड़ने निर्दलीय ही उतरे थे। पर उन्हें लगा की एक राजनीतिक दल का साथ जरूरी है, और जेसीसीजे की नीति उन्हें उचित लगी जो छत्तीसगढ़ अस्मिता की बात करती है। जल, जंगल, जमीन की बात करती है। ऐसे में उन्होंने इस राजनीतिक दल की सदस्यता और पार्टी ने उन्हें बिलासपुर विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है अब देखना है कि पिक्चरों में बुराई पर भारी पड़ने वाला हीरो चुनाव के मैदान में कितना सफल होता है।
बिलासपुर


