No icon

कांग्रेस का सर्वे और फसल बीमा एक समान

लुढ़ककर कांग्रेस 55 पर

24hnbc.com
बिलासपुर, 20 अक्टूबर 2023।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के चुनावी सर्वे की असलियत वैसी ही है जैसी किसानों के लिए फ़सल बीमा योजना की होती है। अर्थात सब कुछ हवा हवाई है कुछ दिन पहले तक प्रदेश प्रभारी और कका 72 पर करने की बात कर रहे थे पर जब से कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है जीत की संभावना लुढ़कते हुए 55 पर आ टिकी है। उम्र 55 की दिल बचपन का यदि लागू हो गया तो पूरी सत्ता और भविष्य का प्लान धारा रह जाएगा। 
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आंखों को भारतीय जनता पार्टी के प्रादेशिक नेताओं से घबराहट नहीं होती पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, असम के मुख्यमंत्री हेमंता विस्वा, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ जैसे फायर ब्रांड नेताओं के सामने कांग्रेसी नेताओं की बोल कमजोर पड़ जाती है। बिलासपुर जिले की ही बात करें कांग्रेस दो पर थी कहते हैं दो पर ही रहेगी। तखतपुर में हार तय दिखाई दे रही है, बदले में बिल्हा में सियाराम की मेहनत रंग लाई तो सीट जीत सकते हैं। पड़ोसी जिले में तो विधानसभा अध्यक्ष की ही हालत खराब है । उनके कोटे से टिकट पाने वाली नेता शेष राज हरवंश फिर से हारने वाली है। राजनीतिक जानकार बताते हैं कि दो सीट बसपा की तय है, दो जोगी कांग्रेस को मिलने वाली है, आप का खाता खुल गया तो आश्चर्य नहीं होगा कुल मिलाकर 3 दिसंबर चौंकाने वाले परिणाम देगा।