No icon

24hnbc

रवेश्कर गोरख को मिला एनसीपी यूथ जनरल सेक्रेटरी का पद

24hnbc.com
बिलासपुर, 16 अक्टूबर 2023।
रवेश्कर गोरख को एनसीपी यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने छत्तीसगढ़ का सीनियर जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें बिलासपुर, जांजगीर चांपा, रायपुर, रायगढ़, कोरबा जिले का इंचार्ज भी बनाया है।
एनसीपी यूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ यूथ विंग में यह नियुक्ति तब की है जब छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव घोषित हो चुके हैं और एनसीपी को अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करनी है। एनसीपी के ऊपरी शिखर पर पार्टी के दो धड़ों में विभाजित हो जाने के बाद शरद पवार एनसीपी द्वारा हुई पहली बड़ी नियुक्ति है।
एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता निलेश बिसवास ने यूथ एनसीपी में हुई इस नियुक्ति पर रवेश्कर गोरख को शुभकामना दी है। साथ ही कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी के हित में तेजी से कम करें। जहां यह जानना भी जरूरी है कि छत्तीसगढ़ में हुए चारों विधानसभा चुनाव में एनसीपी के अपने प्रत्याशी उतारे इस बार अभी तक पार्टी द्वारा कोई सूची जारी नहीं की गई है, यहां तक की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नोबल वर्मा को भी इस सूची का बेसब्री से इंतजार है।