24hnbc
बिल्हा विस की जनता परिवर्तन चाहती है, किसी के बहकावे और प्रलोभन में नहीं आएगी ....... दिलीप कौशिक
- By 24hnbc --
- Saturday, 30 Sep, 2023
24hnbc.com
बिलसपुर, 30 सितंबर 2023।
बीते दिनों बिल्हा विधानसभा के ब्लॉक पथरिया के हृदय स्थल में बसे ग्राम बावली में परिवर्तन यात्रा सभा पर भाजपा नेताओं द्वारा भाषण बाजी किया गया इस पर ओबीसी कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दिलीप कौशिक ने तंज कसते हुए कहा कि कहा कि इस बार बिल्हा विधानसभा की जनता जाग चुकी है किसी भी बहकावे व प्रलोभन में नहीं आने वाली हैऔर न ही कोई समीकरण काम आवेगा भाजपा के विधायक को हराकर बिल्हा में परिवर्तन करना चाहती है और छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को यहां से कांग्रेस का विधायक बनाकर अपना विधानसभा में प्रतिनिधि भेज कर समग्र विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास कर क्षेत्र में खुशहाली शांति नौकरशाही तानाशाही को समाप्त को कर स्थानीय लोगों के विकास एकता भाईचारा का का संदेश देने वाले को नेतृत्व सौंपकर अपना फर्ज पूरा करना चाहती है यह तय है कि विधानसभा की जागरूक व समझदार जनता भाजपा विधायक को हराकर बिल्हा में परिवर्तन करके ही दम लेगी....।


