24hnbc
भाजपा के नेता ओम का गुण एक साथ डाल देते हैं, इमरती और जलेबी
- By 24hnbc --
- Sunday, 24 Sep, 2023
24hnbc.com
बिलासपुर, 25 सितंबर 2023।
बिलासपुर के भाजपा कार्यालय में प्रदेश के भाजपा प्रभारी राजस्थान के नेता ओम माथुर ने यह बताने के लिए प्रेस वार्ता कि की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी 30 को परिवर्तन यात्रा के समापन पर बिलासपुर आ रहे हैं। पत्रकारों के बार-बार पूछने पर उन्होंने कुछ प्रश्नों के उत्तर दिए इस बार नए चेहरे को टिकट मिलेगा। पूर्व में घोषित सूची में बदलाव नहीं होगा। पत्रकारों ने जब स्पष्टीकरण चाहा तो उन्होंने कह दिया, जो कहना था कह दिया अर्थ आप लगा लो.....
अब प्रश्न उठता है नए चेहरों को टिकट मिलेगा तो वर्तमान विधायकों का टिकट क्या खतरे में पड़ेगा जीतने वाले चेहरों को टिकट मिलेगा तो कितनी बार जीते हुए को और कितनी बार हार गए को कुल मिलाकर 21 प्रत्याशियों के पिछली सूची जारी कर देने के बाद भाजपा अब पर्याप्त समय गुजरने के बाद दूसरी सूची जारी नहीं कर पा रही है। इस बीच महिला आरक्षण का नैतिक दबाव भी भाजपा पर ही ज्यादा है और ओबीसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा पर दबाव बनाती है साथ में छत्तीसगढ़ में जिन उम्मीदों के साथ परिवर्तन यात्रा शुरू की गई थी उसे वैसा रिस्पांस नहीं मिला ऐसे में उसे अब केवल और केवल मोदी का सहारा है। साथ ही ईडी और आईटी की बैसाखी परमानेंटली उपलब्ध है।


