No icon

किसका रिमोट किसके पास

भोपाल से मोदी का व्यंग्य, बिलासपुर से राहुल का जवाब

24hnbc.com
बिलासपुर, 25 सितंबर 2023।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आज कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना संक्षिप्त भाषण दिया और बता दिया कि कांग्रेस की सरकार कहीं भी बनती है तो उसका रिमोट आम आदमी के लिए होता है। जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का रिमोट अदानी के पास होता है अदानी के लिए होता है आज ही के दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भोपाल में आम सभा कर रहे थे। 50 मिनट के भाषण में उन्होंने 45 मिनट भाजपा को घेरा, केंद्र बिंदु कांग्रेस की सरकार का रिमोट किसके पास होता है यह था।
राहुल गांधी ने बिलासपुर में रिमोट दिखाकर मोदी जी को सीधा जवाब दिया उन्होंने कहा हमारी सरकार जहां भी बनी, बनेगी। कर्नाटक, हिमाचल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ हमने जो वादे किए वे पोस्ट डेटेड चेक नहीं थे उन पर अमल घंटे में हो गया हमारी सरकार का रिमोट आम जनता के पास होता है उनके कल्याण के लिए काम करता है। राहुल गांधी को सुनने हजारों की भीड़ मौसम खराब होने के बावजूद बिलासपुर आई थी।