No icon

हमने तो पूर्व में ही निकाल दिया था पार्टी से बाहर ------- बिसवास

एनसीपी से निष्कासित नेताओं ने की बिलासपुर में बैठक

24hnbc.com
बिलासपुर, 18 सितंबर 2023।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा निष्कासित गुट की बैठक बिलासपुर जिले में कल हुई। इस गुट के नेता पुरुषोत्तम पांडे और महाराष्ट्र से आए नेता ने की पुरुषोत्तम पांडे को पूर्व में छत्तीसगढ़ के एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष नोबल वर्मा ने पूर्व में ही निष्कासित किया हुआ है। उसके निष्कासन की घोषणा प्रदेश प्रवक्ता निलेश बिसवास ने की थी। इस संबंध में जब एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र एवं राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार ने पहले ही प्रफुल्ल पटेल को पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण निष्कासित कर दिया था। अजीत पवार विधायक थे और उन्होंने महाराष्ट्र में शिंदे फाइनेंस सरकार में संविधान की शपथ ली पर पार्टी अपने संविधान से चलती है। इस कारण प्रफुल्ल पटेल एनसीपी में किसी की ड्यूटी नहीं कर सकते, छत्तीसगढ़ में एनसीपी का जो गुट निष्कासित पुरुषोत्तम पांडे के साथ सक्रियता दिखा रहा है उसे न तो चुनाव चिन्ह और न ही पंजीयन हासिल है। इस मसले पर अभी निर्वाचन आयोग में सुनवाई चल रही है।
एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता ने इस प्रश्न के जवाब में यह भी कहा कि कल के कार्यक्रम में यदि एनसीपी का कोई पदाधिकारी शामिल हुआ होगा तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।