No icon

24hnbc

न जवान न किसान, छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री का शंखनाद सनातन

24hnbc.com
बिलासपुर, 16 सितंबर 2023।
अब यह बात किसी से छिपी नहीं है कि केंद्र की भाजपा छत्तीसगढ़ सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में जवान, किसान, आर्थिक प्रगति, वंदे भारत आदि को छोड़कर अपनी पुराने फार्मूले धर्म की ध्रुवीकरण पर ही लड़ेगी। देश के प्रधानमंत्री जो अपनी सरकारी यात्रा पर रायगढ़ आए थे ने अपने जनसभा में भाषण देते हुए सनातन धर्म की बात की उन्होंने प्रदेश में चल रही दो परिवर्तन यात्रा के साथियों को लाइनअप भाषण से स्पष्ट कर दिया कि प्रचार के केंद्र में सनातन रहेगा। पर भाजपा का कोई भी मंत्री, नेता, प्रवक्ता सनातन धर्म के दो मुख्य बिंदु वर्ण और आश्रम पर कुछ नहीं बोलता जिन्हें सनातन धर्म के संकट में होने की इतनी चिंता उन्हें यह भी बताना चाहिए कि सनातन धर्म के चार वर्ण और चार आश्रम।
आज के फिनामीणा में कैसे लागू होते हैं। सिर्फ देश के प्रथम कानून मंत्री डॉ अंबेडकर ने हिंदू धर्म छोड़ते वक्त जो 21 प्रतिज्ञा की थी और बौद्ध धर्म को अपना लिया था के साथ वे अंबेडकर की मूर्ति पर जो श्रद्धा दिखाते हैं वह तराजू के किस पलड़े पर आता है। भाजपा की हाल ही में दो परिवर्तन यात्रा निकाली है दोनों का समापन बिलासपुर जिले में होगा। इन यात्राओं में केंद्र के मंत्री शामिल होंगे यात्रा का नाम परिवर्तन यात्रा है इन कार्यक्रमों में स्वागत सभा की संख्या 8 और स्वागत समारोह 53, लगता है कि परिवर्तन यात्रा में शामिल नेता केवल नागरिकों से स्वागत ही करते रहेंगे। जब नेता स्वयं को राजा समझ ले तो नागरिकों को स्वत: प्रजा मानने लगता है और प्रजा का कर्तव्य हर हाल में राजा का स्वागत करना होता है।
परिवर्तन यात्रा में मरवाही में अनुराग ठाकुर ध्यान दें जीपीएम आदिवासी बहुमूल्य क्षेत्र है और अनुराग जी क्षत्रिय हैं। कोरबा में नरेंद्र सिंह तोमर, जांजगीर में धर्मेंद्र प्रधान, मस्तूरी में मनसुख मांड्या, मुंगेली में ज्योतिरादित्य सिंधिया मुंगेली एससी बाहुल्य क्षेत्र है और ज्योतिरादित्य सिंधिया क्षत्रिय वर्ण के हैं। ऐसे वर्ण और सनातन धर्म के साथ भाजपा सबका साथ सबका विकास का दवा स्वयं ही जुमले में बदल रही है