No icon

24hnbc

पार्षद को नहीं विश्वास, मुखिया को है आयुक्त पर भरोसा

24hnbc.com

बिलासपुर, 15 सितंबर 2023।

आठवें महीने में नगर पालिका निगम बिलासपुर के कांग्रेसी पार्षदों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के पार्षदों ने नगर पालिका निगम बिलासपुर के आयुक्त पर यह आरोप लगाया कि वह विकास कार्यों को अवरुद्ध कर रहे हैं और इस तरह की कार्य प्रणाली को अपना रहे हैं जो यदि जारी रही तो निगम क्षेत्र से लगी हुई और निगम सीमा के भीतर वाली विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का जितना मुश्किल हो जाएगा। यह ज्ञापन आठवें महीने का है और अब नवा महीना आधा पर हो चुका है अर्थात आयुक्त की कार्य प्रणाली से कांग्रेस का जो नुकसान हो रहा था वो अब अपूरणीय क्षति में बदल गया। 17 तारीख को प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बिलासपुर आगमन है।

 निगम के सूत्र बताते हैं कि आयुक्त की कार्यप्रणाली इस तरह है कि ठेके का अमाउंट इतना काम रखा जाता है कि फाइल एम आई सी भेजने की जरूरत ही न पड़े। और पूरा काम आयुक्त की हस्ताक्षर सीमा के भीतर ही हो जाए। इतना ही नहीं नगर पालिका निगम बिलासपुर की सामान्य सभा भी लंबे समय से नहीं हुई है। सभापति ने जो कांग्रेसी हैं एक दो नहीं चार बार पत्र लिखकर सामान्य सभा बुलाने का आग्रह किया है। पर आग्रह आग्रह ही रह गया इतना ही नहीं यदि शीघ्र ही सामान्य सभा बुलाने का आदेश जारी नहीं हुआ तो आचार संहिता भी लग जाएगी फिर लंबे समय सामान्य सभा हो ही नहीं सकती।

आज स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम थे निगम के जनप्रतिनिधि, महापौर सहित विभिन्न कार्यक्रमों में उपलब्ध थे पर आयुक्त महोदय की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही।

 पूर्व में भी एक समीक्षात्मक समाचार मैं हमने इस बात को इंगित किया कि निगम क्षेत्र में स्थित विधानसभा सीट में जीत हार में स्थानीय निकाय के प्रदर्शन का बड़ा रोल है। यह बात साधारण बुद्धि के परे है जिस नुकसान को पार्षद स्तर के जनप्रतिनिधि समझ रहे हैं उसे जिले के प्रभारी मंत्री और मुखिया क्यों नहीं समझ रहे हैं या उनके तार किसी एजेंसी का ऐसा फीडबैक है जिसमें सब कुछ भरोसे का दिखाई दे रहा है।