24hnbc
लो शुरू हो गई वर्ण की राजनीति
- By 24hnbc --
- Tuesday, 12 Sep, 2023
24hnbc.com
बिलासपुर, 13 सितंबर 2023।
एक तरफ दक्षिण भारत के एक राज्य में निर्वाचित सरकार के मंत्री सनातन धर्म को बीमारी बताकर नष्ट करने की बात कर रहे हैं, दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के सलाहकार बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मणों के लिए समागम का कार्यक्रम कर रहे हैं। बिलासपुर शहर के सामने सिविल लाइन थाना के सामने यह जो पोस्टर लगा है, उसमें इस वर्ण के योद्धा का फोटो भी है। योद्धा है तो हाथों में हथियार भी स्वाभाविक है। आध्यात्मिक दृष्टि से ब्राह्मण वर्ण में शंकराचार्य ने उस समय सनातन धर्म को दोबारा खड़ा किया, जब बौद्ध धर्म को राजआश्रय मिल चुका था। और इस राजआश्रय के करण बौद्ध धर्म का विकास देश की सीमा से बाहर भी हो रहा था। इस पोस्ट का अर्थ सीधा राजनीति से है।
कुछ ही दिन बाद चुनाव हो रहे हैं, बिलासपुर जिले में समय-समय पर राजनीति विश्लेषक बेलतरा विधानसभा सीट को ब्राह्मण प्रत्याशी के लिए अनुकूल बताते हैं और इसके लिए तमाम उदाहरण भी देते हैं। इस बात को सब जानते हैं कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ओबीसी की राजनीति को आगे बढ़कर करते हैं। ऐसा भी माना जा रहा था कि उनके राजनीतिक सलाहकार जिनकी फोटो इस पोस्ट में विद्यमान है बेलतरा विधानसभा सीट से दावा करते हैं पर ऐसा नहीं हुआ और उन्होंने पार्टी कार्यालय में अपना आवेदन भी जमा नहीं किया सूत्र बताते हैं कि मुखिया जी के यह सलाहकार बेलतरा विधानसभा सीट से एक पूर्व सरकारी आयुर्वेदिक चिकित्सा के लिए प्रयासरत हैं इस बात को सब जानते हैं कि बेलतरा विधानसभा सीट से दावेदारों की संख्या शतक के नजदीक थी। ऐसा नहीं है कि छत्तीसगढ़ी ब्राह्मणों का यह सम्मेलन केवल बेलतरा विधानसभा सीट को प्रभावित करेगा कांग्रेस की कोशिश तो यह भी रहेगी कि इस सम्मेलन के जरिए पूरे बिलासपुर जिले को अपने अनुकूल बनाया जाए। पर एक प्रश्न फिर से उठता है कि अन्य ब्राह्मण के लिए सरकार क्या कोई विशेष योजना रखती है सत्ता में बैठे राजनीति करने वाले नेताओं को कब समझ में आएगा की पहले तो जाति की राजनीति वर्ण की राजनीति फिर उसमें भी स्थानीय और बाहरी की राजनीति आखिर मतदाता को अपने स्वार्थ के लिए कहां तक बांटा जाएगा।


