No icon

24hnbc

भाजपा की दूसरी सूची के लिए हो रही है बड़ी उठा पटक, चौका देने वाला आ सकता है नाम

24hnbc.com
बिलासपुर 6 सितंबर 2023।
भाजपा ने सबको अचंबे में डालते हुए लगभग 15 दिन पहले ही 21 प्रत्याशियों की सूची छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जारी कर दी थी। और अब बिलासपुर जिला जिसे भाजपा का गढ़ माना जाता है की एक-एक सीट पर माथा पच्ची करना पड़ रहा है। केवल दो सीट की चर्चा करें तखतपुर जिसे एक समय भाजपा आसान मान रही थी वहां पर दावेदारों की कुश्ती शुरू हो गई है। लंबे समय तक इस सीट पर भाजपा सवर्ण प्रत्याशी देती रही पर इस बार ओबीसी ने कमर कस ली है। खून में यह उबाल साहू समाज में आया बताया जाता है हाल ही में जेसीसीजे का एक विधायक भाजपा में शामिल हुआ था उन्होंने अपने चहेतों के माध्यम से तखतपुर सीट चाही। कहा जाता है की रायपुर भाजपा के कार्यालय में इस मुद्दे को लेकर खासी गर्मा गर्मी हुई शायद नए मेहमान को मुंगेली जिले में ही सीमित रहना पड़े हालांकि वहां भी ओबीसी समाज का साहू वर्ग राजा साहब की नाक में दम कर दिया है। कहते हैं रहना है रहो नहीं तो रास्ता नापो...।
दूसरी सीट मस्तूरी की है यहां भी वर्तमान विधायक को टिकट के लिए नए आका तलाश करने पड़ रहे हैं। पुराने आका तो अपनी ही टिकट के लिए प्रयास रत हैं। असल में पहली सूची के 21 नाम में से 12 नाम संगठन से ले लिए गए और अब संगठन से किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया जाएगा ऐसा अंदरुनी सूत्र बताते हैं।
कांग्रेस पार्टी में टिकट वितरण रोचक होता है पर इस बार यह रोचकता भाजपा में ज्यादा है। हो भी क्यों नहीं स्टार सुविधा वाले पार्टी कार्यालय नेताओं के माथे पर, दावेदारों के पैरों में पसीना लाने के लिए मेहनत ज्यादा होगी।