No icon

24hnbc

जेसीसीजे के बाद अब झाड़ू ने दी 9 गारंटी

24hnbc.com
बिलासपुर, 5 सितंबर 2023।
चुनाव के बदलते तौर तरीकों के बीच घोषणा से संकल्प, संकल्प से गारंटी तक वादे आ पहुंचे हैं। 2 दिन पूर्व ही जेसीसीजे के नेता अमित जोगी ने 10 गारंटी दी और आज आप पार्टी के नेताओं ने 9 गारंटी दे दी। एक गारंटी की घोषणा उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए छोड़ दी, गारंटी कार्यक्रम में पार्टी नेता जसवीर सिंह चावला, गोपाल यादव, हीरो सोनवानी, प्रियंका शुक्ला एडवोकेट, डॉ उज्ज्वला कराडे, प्रमोद पटेल प्रश्नों के जवाब में आप पार्टी के नेता ने कहा कि वह किसी भी स्कूल को उन्नयन के लिए टेक ओवर नहीं करेंगे। दूसरी आजादी के स्पष्टीकरण पर आप पार्टी के नेता ने कहा कि हम उत्तरदाई सरकार, पारदर्शी प्रशासन की बात कर रहे हैं और नेताओं की खराब हो चुकी छवि को दोबारा उसे स्तर पर ले जाना चाहते हैं जैसी छवि महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, भगत सिंह की थी।