यहां से बदलती है कई की किस्मत, भवन खस्ता हाल है तो क्या हुआ
कांग्रेस में आवेदन का आज रहा अंतिम दिन नेताओं को नेतागिरी करने, मिल रही खुली छूट
- By 24hnbc --
- Tuesday, 22 Aug, 2023
24hnbc.com
बिलासपुर, 22 अगस्त 2023।
चुनाव कांग्रेस के लिए कांग्रेसी नेताओं के लिए उत्सव का माहौल लेकर आता है, और इस बार तो यह त्यौहार डबल सावन में आ गया लगता है कांग्रेसी नेताओं के लिए डबल धमाका जैसा रहा। ब्लॉक स्तर से लेकर शहर कार्यालय तक कांग्रेसी नेताओं ने जमकर आवेदन आवेदन खेला जो नेता कभी धरना प्रदर्शन और मीटिंग में आते ही नहीं थे वे भी आवेदन पत्र के साथ अपना लाव लश्कर लेकर आए कोई बाइक रैली में आया तो कोई ढोल नगाड़े के साथ तो किसी ने ट्रैक्टर रैली निकाल दी जिनके पास 5 साल से निर्वाचित जनप्रतिनिधि का तमगा है वे अब विधायक बनना चाहते हैं। ऐसे भी संगठन पदाधिकारी टिकट का आवेदन लग रहे हैं जिनके कार्यकाल में सत्ता में रहते हुए कांग्रेस को नया भवन के लिए एक अदद जमीन आवंटन न हो सकी, वे वार्ड को छोड़ विधानसभा के क्षेत्र में विकास के दावे कर रहे हैं। ऐसा एक नहीं कई नेता है किसी ने जनप्रतिनिधि रहते हुए रेत कारोबार में अपनी गाड़ियां जब तक लड़ाई और अब आदर्श की बात कर रहे हैं। किसी को शिक्षा माफिया का तांगा मिला है तो किसी को भू माफिया कोई इंतजाम अली है तो कोई हाई का मन का खास पर कांग्रेस बनकर बहुत कम लोग टिकट मांग रहे हैं। आज आवेदन पत्र समाप्त होने के बाद अघोषित रूप से दावेदार ऊपर तक दौड़ना शुरू करेंगे।


