No icon

24hnbc

मस्तूरी जोड़ो यात्रा के बाद खपरी के 200 युवक आप में हुए शामिल

24hnbc.com
बिलासपुर, 14 अगस्त 2023।
कांग्रेस के एक जिला पंचायत सदस्य द्वारा कुछ ही दिन पूर्व मस्तूरी जोंधरा से खोंधरा 100 किलोमीटर की मस्तूरी जोड़ो यात्रा निकाली गई इसी क्षेत्र के खपरी ग्राम में कल 200 से अधिक लोगों ने आप पार्टी की राजनीतिक सदस्यता ग्रहण की बताया जाता है कि आप पार्टी के जिस नेता के नेतृत्व में यह काम हुआ वह मस्तूरी जोड़ो यात्रा निकालने वाले निर्वाचित जन प्रतिनिधि का भाई है। मस्तूरी की खबरों में मस्तूरी जोड़ो यात्रा को सफल बताया जा रहा है लगता है सफलता की कहानी में प्रीमियम या तो ज्यादा मिल गया अथवा यात्रियों की ही मेहनत में कुछ कमी रह गई।