24hnbc
एसटी वर्ग की सच्ची मसीहा भाजपा ....... धरमलाल कौशिक
- By 24hnbc --
- Tuesday, 08 Aug, 2023
24hnbc.com
बिलासपुर, 9 अगस्त 2023।
विश्व आदिवासी दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बताया कि 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस है, प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को ज्यादा महत्व दिया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी 15 साल में कैसे एसटी वर्ग का विकास हुआ बताया, उन्होंने यह भी बताया कि उसे समय सरकारी योजना के तहत जो चावल और चना आदिवासी परिवारों को दिया जाता था उससे किस तरह कुपोषण से बाहर निकलने में मदद मिली उन्होंने बताया कि 15 साल के शासन में प्रदेशभर के आदिवासियों को आरक्षण का सही लाभ मिला नक्सली हिंसा में मारे गए बालकों के बच्चों को प्रयास संस्था के माध्यम से शिक्षा दी गई और बड़ी संख्या में संस्था से पढ़े हुए छात्र भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में जंगल में केवल धर्मांतरण हो रहा है जल, जंगल, जमीन का लूट जारी है और प्रदेश में बड़ी संख्या में मातृ शिशु मृत्यु दर बढ़ गई है एलेक्स पाल मेनन कलेक्टर अपहरण कांड, मीना खलखो बलात्कार हत्या एराबोर, ताड़मेटला हिंसा, सलवा जुडूम की आड़ में जातीय हिंसा नक्सलवाद नियंत्रण फंड में धालमेल और सभी आदिवासी सीट पर पार्टी की बड़ी हार का उन्होंने विस्तृत जवाब नहीं दिया।


