24hnbc
अपने ही नेता के आदर्श को छोटा कर रहे टिकट के दावेदार
24hnbc.काम
बिलासपुर, 3 अगस्त 2023। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश में चल रही नफरत की दुकान को बंद करने और मोहब्बत की दुकान को इंट्रोड्यूस करने भारत जोड़ो यात्रा निकाली उस यात्रा से किसी अन्य यात्रा की तुलना हो ही नहीं सकती पर कांग्रेस के कुछ छोटभैये नेता अपने टिकट की दावेदारी के लिए 100 किलोमीटर की यात्रा निकाल लेते हैं और उसकी तुलना भारत जोड़ो यात्रा से करते हैं। यात्रा के उद्देश्यों में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की योजनाओं को लिख देते हैं। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सीपत क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि इसी तरह का प्रयास कर के अपने टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। राजनीति के जानकार बताते हैं कि यह कांग्रेस का सच्चा सिपाही है। पिछले चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ खड़ा हुआ था परिवार राजनीति का माहिर है। एक भाई भाजपा में तो एक आप में और तीसरा पंजे की राजनीति करता है इतना ही नहीं रेत, मुरम, पत्थर के दो नंबर का माहिर खिलाड़ी अवैध व्यवसाय में फंसी हुई गाड़ियों को छुड़वाने के लिए एक डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना झटके में दे देता है जुर्माना देकर खनिज विभाग से गाड़ी छुड़ाने का सीधा अर्थ है कि गाड़ी मालिक को आरोप स्वीकार है तभी तो जुर्माना दिया। क्या इस बार छत्तीसगढ़ विधानसभा मस्तूरी क्षेत्र में कांग्रेस की टिकट 100 किलोमीटर पैदल चलने वाले को या बीमा श्री पॉलिसी लेने वाले को मिल जाएगी पार्टी की विभिन्न कमेटियों ने जो मापदंड तय किए हैं वे इत्तू सी जोंधरा से खोंदरा पदयात्रा के सामने ध्वस्त हो जाएगी।


