No icon

24hnbc

मस्तूरी में बीमा की नई पॉलिसी प्रत्याशी श्री ने संकट में डाला कांग्रेस को

24hnbc.com
बिलासपुर, 23 जुलाई 2023। मस्तूरी हारी हुई विधानसभा सीट के लिए लगता है कि किसी बीमा कंपनी ने प्रत्याशी श्री नाम की पॉलिसी बेचने का अभियान चला दिया। सूत्र बताते हैं कि ऐसा बीमा एजेंट पत्रकारों के सौजन्य से हो गया है इतना ही नहीं प्रत्याशी श्री पॉलिसी धारक नेता एक दूसरे की टीम में तोड़फोड़ के लिए इन दिनों विशेष प्रयास कर रहे हैं। इसी संदर्भ में एक राजनीतिक दल के बड़े पदाधिकारी अपने ही राजनीतिक दल के उस नेता की टीम में तोड़फोड़ का विशेष प्रयास कर रहे हैं जो बिलासपुर स्थित एक कॉलोनी में रहता है। कहा जाता है कि इस बार जो नेता टिकट के दावेदार हैं वे ज्वलनशील पदार्थों के लाइसेंसी व्यवसाई हैं, लिहाजा आग लगाना उनका खासा शौक है और इसी को वे राजनीति में भी इस्तेमाल कर रहे हैं। 
मस्तूरी क्षेत्र में पार्टी के नेताओं की इस पार्टी संगठन का ढांचा ही चरमरा रहा है कौन पदाधिकारी वर्तमान और पूर्व किस प्रत्याशी के पाले में हैं को लेकर अभी से मुद्रा राक्षस का इस्तेमाल किया जा रहा है और इस राक्षस के माध्यम से मित्रताएं अपने पाले में लाई जा रही है इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष का बदला जाना इस क्षेत्र के कई नेताओं के पूरे समीकरण को बदले दिया जा रहा है। कुछ बड़े प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की छुट्टी भी तय है जब प्रत्याशी बनने के लिए जिला अध्यक्ष पद त्याग कर सकते हैं तो यही फॉर्मूला उससे बड़े पद पर क्यों लागू नहीं होगा?