24hnbc
विकास प्राधिकरण में फिर चली अटल की शेष को मिली मायूसी
- By 24hnbc --
- Saturday, 29 Oct, 2022
24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 30 अक्टूबर 2022। विधानसभा चुनाव का जब 1 साल से भी कम समय बचा दो 152 को गिफ्ट दे दिया गया। निगम मंडलों में नियुक्तियां हो गई पूरी सूची देखकर स्पष्ट होता है कि केवल और केवल सीएम की चली। छत्तीसगढ़ में अन्य किसी भी नेता, मंत्री की किसी सिफारिश किसी सूची का कोई ध्यान नहीं रखा गया यहां तक की जांजगीर से लेकर सक्ति, दुर्ग, रायपुर, बस्तर, अंबिकापुर, बिलासपुर कहीं भी किसी पर दिखाने के लिए भी आशीर्वाद नहीं टपका । बिलासपुर में अल्फा विकास प्राधिकरण का विकास ही क्या रोल है क्या रोल रहेगा इस सब पर अलग से चर्चा हो सकती है। पर अभी उपाध्यक्ष के रूप में अभय नारायण राय सदस्य महेश दुबे, नरेंद्र बोलर, श्रीमती आशा पांडे सभी पर्यटन गूट के स्थाई सदस्य हैं। और बिलासपुर के निर्वाचित विधायक के विरोधी पद पा गए एक बार फिर से शहर के राजनीति में केवल और केवल अटल खेमे में प्रसन्नता की लहर दौड़ी। समीक्षक यहां तक कहते हैं कि ऐसी नियुक्तियों से विधानसभा सीट जीतना कठिन होगा और दूसरा संकेत यह भी है कि टिकट वितरण में क्या केवल सीएम की ही चलेगी। एक संकेत यह भी है कि कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष बदलने के बाद शीघ्र ही छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बदला जाने वाला है, वैसे इस सूची पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की कितनी सुनी गई वो तो बैठक में भी नहीं थे।


