No icon

24hnbc

जिस गैर भाजपा शासित राज्य की खुफिया पुलिस नहीं होगी सजग, वहां हो जाएगा ऑपरेशन लोटस

24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 27 अक्टूबर 2022। भाजपा सत्ता के लिए किस स्तर तक नीचे उतर रही है इसका ताजा उदाहरण तेलंगाना में संतो के मार्फत विधायक खरीदी का गांव दिखाई दे रहा है। भले ही भाजपा के नेता इन आरोपों से इनकार कर दे पर देश के नागरिक अच्छे से जानते हैं कि संतों का राजनीतिक उपयोग दुरुपयोग कौन करता है। तेलंगाना में ऑपरेशन लोटस इसलिए परवान नहीं चढ़ा क्योंकि वहां की स्पेशल ब्रांच सजग थी इसके पहले मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए हनी ट्रैप किसने नहीं देखा कम लोग ही जानते हैं कि हनी ट्रैप के मुख्य आरोपी श्वेता जैन को जमानत मिल चुकी है। अगर सूत्रों का भरोसा करें तो छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन लोटस का दूसरा पड़ाव शुरू हो चुका है। पहला पड़ाव ईडी की रेड थी। ईडी के जाते हैं बिलासपुर, रायगढ़ एवं कोरबा में केंद्र के एक जांच एजेंसी की 3 टीम कोलवाशरी, कोलडिपो पर विशेष नजर रखती रही, जब सब ओर दीपावली के त्यौहार की धूम थी तब बिलासपुर से लगे हुए जिला अनूपपुर के धार्मिक स्थान अमरकंटक में दीपावली की रात बड़े पूजा पाठ की चर्चा है। यहां एक बात विशेष याद रखने की है कि सितंबर माह में मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी में एक बड़े कारीडोर का लोकार्पण हुआ और 1 अक्टूबर 2022 में ही मध्यप्रदेश सरकार ने 8 हजार करोड़ का ऋण लिया है। 1 वर्ष के भीतर ही मध्य प्रदेश सरकार का कर्ज 2 लाख 95 हजार करोड़ हो चुका है। सूत्र बताते हैं कि इस कर्ज की बड़ी राशि धार्मिक नगरी मध्यप्रदेश से होते हुए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के सीमा स्थित अमरकंटक पहुंच रही है और छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन लोटस की विशेष सफलता के लिए अमरकंटक के एक आश्रम में विशेष तांत्रिक पाठ कराया गया है। 
जानकार लोग को पता है कि दीपावली की रात्रि काली की पूजा तांत्रिक ही होती है और इस बार दीपावली के तुरंत बाद सूर्य ग्रहण में तांत्रिक पूजा में विशेष महत्व की बन गई। इस सबके बीच छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की एसबी सत्ता और विपक्ष पर होशियारी से सूचना एकत्र कर ही नहीं पा रही है। यदि यही हाल रहा तो तेलंगाना में तो ऑपरेशन लोटस असफल हो गया पर छत्तीसगढ़ में उसके सफल होने की संभावना बढ़ जाएगी।