No icon

24hnbc

बकरकुदा से निकला बड़ा सतनामी संदेश

24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 15 अक्टूबर 2022। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बकरकुदा को आज वह राजनीतिक हैसियत प्राप्त हो गई जिसकी प्रतिक्षा सतनामी समाज के नागरिकों को कई दिनों से थी । भौगोलिक दृष्टि से मस्तूरी आरक्षित सीट का क्षेत्रफल विस्तारित है और ग्राम बकरकुदा 87 गांव के बीच स्थित है इसी बात का ध्यान रखते हुए मिनीमाता गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने इस स्थान को चिंतन सभा के लिए चुनाव। दो दिवसीय महासभा के प्रथम दिन वक्ताओं ने जहां इस और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाले बाबा गुरु घासीदास को याद किया वही देश को संविधान देने वाले बाबा साहब अंबेडकर को भी याद किया। वक्ताओं ने कहा कि हमारे और देश के नागरिकों के अधिकार तभी सुरक्षित हैं जब संविधान सुरक्षित है। हमारा पहला कर्तव्य है कि उस विचारधारा के षड्यंत्रो को विफल करें जो संविधान को चैलेंज करते हैं।
आज का कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए समिति के प्रधान संरक्षक टांकेश्वर पाटिल ने बताया कि कल के कार्यक्रम के लिए सेवानिवृत्त वरिष्ठ शासकीय कर्मचारी के साथ उच्च शिक्षा से जुड़े हुए सम्मानीय अतिथि आ रहे हैं जो आज की सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक परिस्थितियों में युवाओं को मार्गदर्शन देंगे।