No icon

24hnbc

मस्तूरी सतनामी समाज ने बजा दिया चुनावी बिगुल, दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय चिंतन महासभा

24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 14 अक्टूबर 2022। सोशल इंजीनियरिंग का महत्व केवल राजनैतिक दलों के लिए नहीं है सामाजिक संगठन भी अब आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए स्वयं को लामबंद कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश में सतनामी मतदाताओं की बड़ी राजनीतिक फाड़ है। ऐसा माना जाता है कि ये जिस और चलते हैं, सत्ता उस ओर चल पड़ती है छत्तीसगढ़ी नहीं मध्य प्रदेश की राजनीति में मिनी माता का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। जब राजनीति में शहरी क्षेत्र की महिलाएं भी आने से कतराती थी उस समय मिनीमाता ने संसद में अपनी आवाज बुलंद की थी। 
मस्तूरी विधानसभा आरक्षित सीट है और यह आरक्षण एससी के लिए ही है। यहां पर सतनामी वोटरों की संख्या इस समय 80 हजार को पार कर रही है 14-15 अक्टूबर को बकरकुदा में मिनीमाता गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के बैनर तले प्रदेश स्तरीय सतनाम चिंतन महासभा आयोजित हो रही है जिसमें प्रदेशभर के सतनामी जागरूक, चिंतक, शिक्षा शास्त्री, प्रभावशाली जनप्रतिनिधि उपस्थिति दर्ज कराएंगे ऐसा माना जा रहा है की चिंतन महासभा के द्वारा विधानसभा के लिए समाज अपना राजनीतिक एजेंडा प्रस्तुत करेगा। पूरा कार्यक्रम मिनीमाता प्रबंधन समिति के तत्वाधान में प्रधान संरक्षक टांकेश्वर पाठ लिखें मार्गदर्शन में हो रहा है ऐसी उम्मीद है कि चिंतन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग जुड़ेंगे।