No icon

24hnbc

जननेता राहुल के समर्थन में मस्तूरी में भी हो रही भारत जोड़ो यात्रा

24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 14 अक्टूबर 2022। एआईसीसी, पीसीसी के निर्देश के अनुसार बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक में आज कांग्रेस ग्रामीण विजय केसरवानी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय के साथ भारत जोड़ो यात्रा निकली। यात्रा सोन, पोंसरि, भूतहाडीह में घूमी यात्रा में भारत जोड़ो यात्रा के मूल उद्देश्य संप्रदायिक सद्भाव, समाज में एकता के बारे में यात्रियों ने नागरिकों को बताया उन्होंने उन सांप्रदायिक ताकतों के बारे में भी ग्रामीणों से बातचीत की जो देश की अखंडता को तोड़ने की कोशिश करती हैं। समाज में अलग-अलग जाति, धर्म, संप्रदाय के बीच ऐसी बातें रखती हैं जिससे समाज टूटे यात्रियों ने खुलकर आरएसएस और भाजपा की उन नीतियों के बारे में चर्चा की जिससे समाज में वैमनस्य बढ़ रहा है। यात्रा में महेंद्र गंगोत्री, दिलीप लहरिया, प्रेमचंद्र जायसी, ठाकुर ब्रह्मदेव सिंह, राजेश्वर भार्गव सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उपस्थिति दिखाई।