24hnbc
शैलेश पांडे की टिकट काटने के लिए बीआर यादव गुट ने लांच किया नया नेता
- By 24hnbc --
- Saturday, 08 Oct, 2022
24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 9 सितंबर 2022। एक तरफ मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, कलेक्टर, एसपी कॉन्फ्रेंस कर के आने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रशासनिक कसावट में लगे हैं। दूसरी तरफ बिलासपुर जिले की विधानसभा सीटों पर कुछ नए राजनीतिक संकेत भी दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के सलाहकार बिलासपुर जिले के निवासी प्रदीप शर्मा की राजनीतिक सामाजिक सक्रियता खुलकर दिखाई देने लगी है, हाल ही मे वे ब्राह्मण विकास परिषद के संरक्षक बने बेलतरा विधानसभा के अंतर्गत दशहरा समारोह में मुख्य अतिथि बने। लगभग 1 माह पूर्व भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के पहले पीवी राजगोपाल और एनजीओ की बैठक में आए इस बैठक में लगभग दर्जन भर एनजीओ को इसी एजेंडे से बुलाया गया था कि वह कांग्रेस की नीतियों को जनसाधारण के बीच स्वीकार्यता दिलाएंगे। इन सब में सबसे दिलचस्प अरपा पार बेलतरा विधानसभा क्षेत्र का दशहरा समारोह था लंबे इंतजार, कांग्रेस के चार बार हार जाने बाद बिलासपुर जिले के विधानसभा में नए चेहरे के रूप में कांग्रेस ने शैलेश पांडे को पिछले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया तब भी एक गुट द्वारा उनके नाम के घोषणा का विरोध किया गया था। सब को पता था कि जिले में कांग्रेस के इस गुट को उस समय के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का आशीर्वाद प्राप्त था और उसी गुट का दबाव भी था कि बतौर बिलासपुर कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडे ने आवेदन पत्र भी नहीं दिया था। इसके बावजूद दिल्ली ने सही निर्णय लिया और अपने फीडबैक के आधार पर उन्हें प्रत्याशी बनाया तब कांग्रेस भवन में एक नेता के द्वारा अधिकृत उम्मीदवार को जिस तरह गालियां दी गई वह भी समाचार की सुर्खियां बना।
तमाम भितरघात, घात, खुला घात असहयोग के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमर अग्रवाल को कुछ कांग्रेसियों की जिताने की मनसा धरी रह गई और शैलेश पांडे बड़े अंतर से जीत गए उसके बाद भी शहर कांग्रेस का एक गुट हर वह मौका जो उसे राष्ट्रीय पर्व, शासकीय समारोह, धार्मिक त्योहार, मंच जहां संभव हो निर्वाचित जनप्रतिनिधि के सम्मान को कम करने का मौका नहीं छोड़ता। कांग्रेस के इस निर्वाचित जनप्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि सार्वजनिक रूप से यह कहते नहीं थकते की इस बार तो बिलासपुर की सीट कटेगी ही।
इसके लिए अब एक नया रास्ता जो खोजा गया है वह दिखाई दे गया बिलासपुर नगर पालिक निगम दशहरा समारोह में रावण, मेघनाथ के पुतलों को सामूहिक रूप से अग्नि दी गई, जिसमें मापदंड समझ के पहले रहा और निर्वाचित जनप्रतिनिधि को ना बुलाकर जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया वही जबकि पूर्व में केवल बिलासपुर विधायक को यह काम दिया जाता था। दूसरी ओर नगर पालिक निगम बिलासपुर दशहरा समारोह से ज्यादा बड़ा समारोह बेलतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आयोजित कराया गया और यहां महापौर, पर्यटन मंडल अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा को स्थान मिला। इतना ही नहीं बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक अन्य बड़ा समारोह विमोचन कॉलोनी में आयोजित किया गया जिसमें रावण मेघनाथ के पुतले महापौर ने एकल प्रयास में निपटा दिए बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के हारने का इतिहास बिलासपुर से भी ज्यादा लंबा हो गया है।
शहरी क्षेत्र से लगा होने के कारण यहां के मतदाताओं में बड़ी संख्या शासकीय सेवानिर्भीत मतदाताओं की है राजनीतिक विश्लेषक इन दिनों यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या ज्यादा है तभी कई बार भारतीय जनता पार्टी के ब्राह्मण प्रत्याशी बद्री धर दीवान जीते और आखरी बार कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश बाजपेई जीते थे जबकि वास्तविकता ऐसी नहीं है इस क्षेत्र में ओबीसी मतदाताओं की अधिकता है फिर भी कांग्रेस का एक घूंट बेलतरा विधानसभा से प्रदीप शर्मा कारण नाम आगे बढ़ा रहा है नीति शैलेश पांडे का टिकट कटाने की है। टिकट ना कटे तो स्थान परिवर्तन तो हो ही जाए इस सब का परिणाम यह है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जिन्होंने अपने आवास पर समीक्षा बैठक करके जिले की हारी हुई विधानसभा सीट को कैसे जीता जाए की नीति बनाई थी और उसके बाद बिलासपुर आकर छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी ने भी कार्यकर्ताओं से हारी हुई सीटों पर जीतने के लिए विचार मंथन किया था। में प्रगति नहीं हो रही है उल्टे गुटबाजी खुलकर बाहर आ गई नगर पालिक निगम का दशहरा उत्सव में रावण वध सामूहिक से बेहतर तो यही होता कि नगर पालिक निगम बिलासपुर की खराब वित्तीय स्थिति के चलते समारोह न होता कम से कम रावण मेघनाथ के पुत्रों का वध अभिमन्यु वध समान तो ना होता हल्की राजनीति ने सनातन धर्म के परंपरा को ठेस पहुंचा दी. ....।


