24hnbc
खराब वित्तीय स्थिति के चलते बंद न हो परंपरा, जन सहयोग के लिए "आप" है तैयार..... उज्जवला कराडे
- By 24hnbc --
- Saturday, 01 Oct, 2022
24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 2 अक्टूबर 2022 । करोड़ों की योजना रखने वाली स्मार्ट सिटी बिलासपुर की नगर पालिक निगम अपनी कमजोर वित्तीय स्थिति के कारण वर्षों से चली आ रही रावण दहन की परंपरा समाप्त कर रही है, की खबर पढ़ने के बाद आप पार्टी कि नेता उज्जवला कराडे ने कहा कि निगम से निवेदन है वह शहर की गौरवशाली परंपरा को खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देकर इस तरह बंद करने की घोषणा ना करें। उन्होंने इस आशय का मौखिक प्रस्ताव भी दिया कि इस परंपरा का खर्च बहन करने के लिए वह स्वयं तैयार है। उज्जवला कराडे पूर्व जिला अध्यक्ष आप पार्टी बिलासपुर ने बातचीत में कहा कि जब वे बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी तब से नगर पालिक निगम बिलासपुर के तत्वाधान में दशहरा पर्व का आयोजन किया जाते देख रही है। और जानती हैं कि तेजी से बदलते तकनीकी के बावजूद किस तरह कार्यक्रम स्थल पुलिस ग्राउंड में हजारों की संख्या में नागरिक एकत्र होते हैं। दशानन दहन के बाद इस तरह नागरिक एक दूसरे को शमी का पत्ता देकर पर्व की शुभकामनाएं देते हैं, और फिर शहर भर में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन के लिए निकल जाते हैं।
निगम अपनी कमजोर वित्तीय स्थिति का हवाला देकर दशहरा पर्व को बंद करके अच्छा सामाजिक संदेश नहीं दे रहा है। दशहरा पर्व अचानक नहीं आ जाता नागरिकों ने मत देकर जिन्हें स्थानीय निकाय के संचालन के लिए बैठाला है, तो यह विश्वास भी किया है कि वो शहर की संस्कृति, परंपराओं को मानेंगे अवक्षण रखेंगे और बिलासा बाई की गौरव को बढ़ाएंगे।


