No icon

24hnbc

हसदेव बचाओ आंदोलन को लेकर आम आदमी पार्टी राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

24hnbc.com
समाचार :-
 बिलासपुर, 1 अक्टूबर 2022। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आवाह्न पर आज हसदेव बचाओ आंदोलन में आम आदमी पार्टी ने जंगी प्रदर्शन कर रायपुर, में धरना प्रदर्शन किया और राज्यपाल को ज्ञापन देकर आग्रह किया कि जंगल कटाई पर तुरंत रोक लगाया जाए और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल को मिलने का समय देवे। अदानी के गुंडे लगभग 50 स्कॉर्पियो में भरकर लगातार पूरे जंगलों में घूमकर दहशत फैला रहे है और धमका कर किसी को आवाज भी उठने नही दे रहे है। 
भूपेश बघेल मुख में राम बगल में छुरी वाला अपना दोगला व्यक्तित्व छत्तीसगढ़ की जनता के सामने पेश कर छल की नीति अपना रहे है।इससे बड़ा जन साधारण के साथ विश्वासघात और क्या हो सकता है? हसदेव अरण्य में प्रशासन और अदानी के ठेकेदार रोज मशीनी कटाई जोर शोर से और तानाशाही तरीके से कर रहे है।
आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने कहा की हम पिछले दो साल से विभिन्न मुद्दों पर राज्यपाल महोदया से मिलने का समय मांग रहे है लेकिन हम एक राजनैतिक दल होने के बाद भी हमारे प्रतिनिधि मंडल को मिलने का समय आज तक नहीं दिया गया है। प्रशासनिक कार्यालय तक से हमे सही उत्तर या मिलने के समय के लिए जवाब नही दिया जाता है।क्या राज्यपाल महोदया सिर्फ अति विशिष्ट लोगो से ही मिलती है और जन साधारण की पार्टी से दो साल तक मिलने का समय नहीं दे पाती है। हसदेव अरण्य में बड़े पैमाने पर जंगल कटाई फिर शुरू हो गई है तो पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज दुबे अपनी टीम के साथ हसदेव अरण्य पहुंचे जहां पूरे दल बाल के साथ प्रशासनिक पहरेदारी में बदस्तूर जंगल कटाई चल रही थी। आम आदमी पार्टी की पूरी टीम को बाहर हो रोक दिया गया और पूरा दिन बैठा कर रखा गया । तमाम कोशिशों के बावजूद किसी प्रकार कुछ वीडियो और जानकारी मिल पाई और लगातार जंगल में पेड़ काटे जा रहे है। मशीनों को आवाज स्पष्ट सुनाई दे रही थी और पेड़ गिरने की गूंज पूरे समय आती रही। 
 
सूरज उपाध्याय ने आज रोष व्यक्त करते हुए कहा कि हसदेव अरण्य की बदस्तूर कटाई पूरे मध्य भारत के पर्यावरण को प्रभावित करेगी जो हमारे आने वाली पीढ़ियां भुगतेगी। हम छत्तीसगढ़ के लोग शांतिपूर्ण तरीके से भूपेश सरकार को आगाह कर रहे है की हसदेव में पेड़ कटाई न हो लेकिन वे छल से सभी आम जन वासियों को वादा कर दूसरी ओर लगातार जंगल कटाई करवा रहें है। भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत से ही यह सब मुमकिन है और दोनो दलों के नेता घड़ियाली आसू बहाकर छल से जंगल काट रहे है। 
 
जसबीर सिंह,दुर्गा झा,गोपाल साहू, तेजेंद्र तोड़ेकर, मुन्ना बिसेन ,प्रियंका शुक्ला,नंदन सिंह,मिहिर कुर्मी, एमएम हैदरी, अजीम खान,विजय झा और अलग अलग विधानसभा से आए अन्य नेताओं ने कहा कि भूपेश काका कांग्रेस के बाबा सिंहदेव को बेवकूफ बना कर फिल्मी डायलॉग मार कर बहला सकते है और जंगल काट सकते है लेकिन भोले भाले छत्तीसगढ़ वासियों को ज्यादा छल नही पाएंगे अब सभी आदिवासी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ताकत से पूरे प्रदेश में एक होकर विरोध जन साधारण के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे अब हसदेव बचाओ आंदोलन और लड़ाई आर पार की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ की जनता अब किसी भी हालत में ये बर्दाश्त नहीं करेंगे और आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से ये लड़ाई जन साधारण के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंत तक लड़ेगी।