24hnbc
नोबेल वर्मा को फिर से मिली प्रदेश एनसीपी की कमान , निलेश बिश्वास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
- By 24hnbc --
- Saturday, 17 Sep, 2022
24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 18 सितंबर 2022 । छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए एनसीपी ने भी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नोबेल वर्मा को अध्यक्ष बनाते हुए चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। अक्टूबर माह में प्रदेश सम्मेलन भी आयोजित हो रहा है जिसमें एनसीपी के राष्ट्रीय नेता सहभागिता निभाएंगे। सितंबर माह में ही एनसीपी का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में हुआ था अधिवेशन के बाद ही राजनीतिक निर्णय समिति की बैठक हुई। चर्चा उपरांत राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेशों के अध्यक्षों पर आम राय बनी। एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार तथा प्रदेश प्रभारी प्रफुल्ल पटेल ने छत्तीसगढ़ में पार्टी की कमान फिर से नोबेल वर्मा को दी है। वे 2003 में एनसीपी के चुनाव चिन्ह पर निर्वाचित होकर विधानसभा में पहुंचने वाले अकेले विधायक थे।
नोबेल वर्मा के साथ अन्य राज्यों के अध्यक्षों की नियुक्ति भी हुई है राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, राष्ट्रीय महासचिव सुनील तटकरे, डॉक्टर योगानंद शास्त्री, केके शर्मा, पीपी मोहम्मद फैजल, नरेंद्र वर्मा, जितेंद्र अव्हाड, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वाय पी त्रिवेदी, स्थाई सचिव एसके कोहली बनाए गए।
प्रदेश अध्यक्ष के रूप में फिर से भूमिका निभाने जा रहे नोबल वर्मा ने सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद दिया उन्होंने बताया कि हाल में आयोजित हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ से 1 दर्जन से अधिक पदाधिकारी ने हिस्सा लिया उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव के लिए हमने पहले से ही तैयारी प्रारंभ कर ली है। बिलासपुर संकल्प उसी सिलसिले में आयोजित हुआ था श्री वर्मा ने बताया कि दीपावली के बाद प्रदेश सम्मेलन होगा स्थान की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी श्री वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद निलेश बिश्वास प्रदेश प्रवक्ता एनसीपी, रामेश्वर केवट, सय्यद आमीन, रवेश्कर गोरख, कुसुम राव, अलीशा बेगम, रुखसाना बेगम, गीता सिंह, सुलोचना ध्रुव, दीपलौ घोष, राजकुमार जयसवाल, रोशन सिंह, बजरंग, दीपा जोशी, श्रीमती सुमन नोवल वर्मा, राकेश गबेल सहित बड़ी संख्या में नोबेल वर्मा को उसके आवास पर पहुंचकर बधाई दी। और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रीति नीति के अनुसार तैयारी का निवेदन किया।
बिलासपुर जिले की टीम जब से निलेश बिश्वास के नेतृत्व में सक्रिय है तब से एनसीपी की तैयारियां आगामी चुनाव के लिए आकार लेती दिख रही है। बिलासपुर संभाग की वर्तमान राजनीतिक स्थिति को देखते हुए इस बात के संकेत हैं कि एनसीपी इस क्षेत्र में विशेष ध्यान देगी।


