24hnbc
भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए सक्रिय हुए पीवी राजगोपाल
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। भूमि सुधार क्षेत्र के लैंड मार्क सामाजिक कार्यकर्ता पीवी राजगोपाल छत्तीसगढ़ में दोबारा सक्रिय हुए हैं उनकी बैठक छत्तीसगढ़ के औद्योगिक राजधानी रायगढ़ जिसे वे संघर्ष धानी कहते हैं से शुरू हुई। दोपहर में जांजगीर के बाद बिलासपुर में बैठक हुई बिलासपुर में सिविल सोसाइटी के कार्यकर्ताओं के साथ देश की और राज्य की आर्थिक, सामाजिक, संवैधानिक परिस्थिति पर चर्चा हुई। बातचीत में यह तथ्य उभर कर आया कि आर एस एस विचारधारा से हटकर जो सिविल सोसाइटी है उन्हें हाशिए पर धकेल दिया गया है। देश में 8 साल पूर्व जो लैंड रीफॉर्म सूचना अधिकार पैसा मनरेगा जैसे योजनाएं बंद की जा रही है समाज में क्रॉनिक पूंजीवाद तेजी से बढ़ा है जिसका परिणाम सर्वहारा वर्ग के आत्महत्या के रूप में देखा जा सकता है। देश की सबसे बड़ी समस्या सबका साथ सबका विकास छोड़कर 80-20 के रूप में देखा जा सकता है। चुनाव गुजरते ही उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में मुफ्त राशन बंद हो गया । पीवी गोपाल के अतिरिक्त बैठक को बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने संबोधित किया उन्होंने शहर में वर्षों से हो रहे भूमिगत जल के दोहन पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि रोज 8 करोड़ लीटर पानी नाले में बहा दिया जाता है और इसे रोकना बेहद जरूरी है। यही कारण है कि अरपा नदी पर दो सस्ते बैराज का काम तेजी से चल रहा है।
हम अरपा को टेम्स या वोल्गा बनाने का दावा नहीं करते हम तो नदी को नदी के रूप में बचाने की कोशिश में है साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री की नरवा, गुरवा, बाडी योजना की बात भी कही जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में ना केवल आम नागरिक की आर्थिक परिस्थितियां मजबूत हुई साथ ही पर्यावरण संरक्षण भी हुआ। बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा भी उपस्थित थे उन्होंने जनवादी आंदोलन को व्यापक परिपेक्ष में समझने की बात कही और बड़े आर्थिक सुधारों की अपेक्षा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बचाने वाली योजना समाज हित में बताई।


