No icon

24hnbc

शराब सेवन के स्थान पर गांजा, भांग की पैरवी ये हैं भाजपा विधायक डॉ.बांधी

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले की विधानसभा मस्तूरी के विधायक पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी ने दावा किया कि भांग और गांजा का नशा करने वाले व्यक्ति बलात्कार, हत्या और डकैती जैसे अपराध नहीं के बराबर करते हैं। वे राज्य के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे तब उन्होंने ऐसा बयान दिया। शासन के नियमों के मुताबिक मादक पदार्थों पर रोकथाम संबंधी एनडीपीएस के तहत गांजा की बिक्री और उपभोग पर प्रतिबंध है जबकि भांग को कानून के तहत अनुमति प्राप्त है। विधायक ने कहा यह मेरा व्यक्तिगत विचार है और में पूर्व में विधानसभा में इसकी चर्चा कर चुका हूं । इस संदर्भ में दिल्ली जाने के पूर्व रायपुर हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री ने कहा जब केंद्रीय एजेंसियां 10 ग्राम गांजा की जब्ती के लिए मुंबई में भटक रही है तो उनके वरिष्ठ नेता गांजा सेवन करने का बयान दे रहे हैं यह प्रतिबंधित है पहले उन्हें केंद्र में अपनी सरकार से गांजा सेवन की अनुमति ले लेनी चाहिए वैसे किसी भी तरह की लत ठीक नहीं होती। डॉक्टर बांधी पहली बार नहीं है कि विवादित बयान देकर अखबार की सुर्खी बने हो इसके पूर्व बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में वह आपातकाल की तारीख और सन गलत बता गए थे उसके पूर्व एक बार जाति संबंधी मामलों में भी उन्होंने पार्टी नीति के खिलाफ बयान दिया था इतना ही नहीं जब वे आयोग के अध्यक्ष थे तब उनके पीए पर एक महिला ने शारीरिक शोषण का आरोप भी लगाया था बिलासपुर जिला पुलिस बल में कार्यरत एक सिपाही कई साल तक अपने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने की मांग कर घूमता रहा उसका आरोप था कि इस बच्चे का असली पिता वह नहीं है उसके पत्नी के शारीरिक संबंध मंत्री महोदय से हैं। डॉक्टर बांधी नेतागिरी में आने के पूर्व राज्य सरकार की नौकरी करते थे एक बार नियम विरुद्ध कोचिंग क्लास पढ़ाने छापा पड़ने के दौरान भागने पर निलंबित हुए बाद में वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में आरक्षित सीट मस्तूरी से विधायक बने पश्चात राज्यमत्री रहे भारतीय जनता पार्टी की दूसरी पाली में आयोग के अध्यक्ष रहे तीसरी में फिर टिकट पाए और चुनाव जीते समय-समय पर पार्टी विचारधारा के विपरीत जाकर बयान देना उनका पुराना शगल है।