No icon

24hnbc

कौन निभाएगा शहर में विपक्ष की भूमिका. ...

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। चुनाव के 13 -14 महीने से शेष हैं। राज्य में कांग्रेस की सरकार बने साडे 3 साल से ज्यादा का समय हो रहा है, और निगम में में कांग्रेस की सरकार को 2 वर्ष से अधिक का समय हो गया है । शहर की हालत आम नागरिक अच्छे से जानते हैं और कारण भी जानते हैं फिर भी जो नेता पोस्टर के माध्यम से जनता के बीच लोकप्रिय होना चाहते हैं वे अपना उज्जवल चेहरा तो खूब दिखाते हैं किंतु नागरिकों के मुद्दों पर चुप हो जाते हैं । अपनी पार्टी की सदस्यता का आमंत्रण टोल फ्री नंबर पर देते हैं किंतु जनता की समस्या पर चुप रहते हैं। इन दिनों शहर में एक पोस्टर गर्ल की खूब चर्चा है उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह भी उनके बैनर पोस्टर पर दिखाई देता है वे जनता को सावन माह से लेकर राखी और गणेश पूजा, जन्म अष्टमी और ईद सब की बधाई देती है पर नीतिगत मुद्दों पर चुप रहती हैं ऐसा लगता है कि नए नवेले नेताओं को दिल्ली और पंजाब पर कुछ ज्यादा ही भरोसा है अरे भाई जिसने जिस क्षेत्र में मेहनत की वहां वह चुनाव जीतता है दूसरे की मेहनत अन्य राज्य की सफलता आपको अपने शहर में चमक दे सकती है किंतु वोट तो आपको तभी मिलेगा जब आप अपने क्षेत्रीय मतदाताओं के परेशानियों पर उनके साथ खड़े नजर आओगे अन्यथा सावन भादो का पोस्टर मंदिर के सामने लगाकर आपकी लोकप्रियता इतनी देर ही चलेगी जितनी देर कपूर की टिकिया जलती है।