No icon

24hnbc

ग्रामीण विकास विभाग से टीएस का इस्तीफा, मुख्यमंत्री को राजनैतिक शतरंज का संकेत

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने के पूर्व कैबिनेट मंत्री टी एस सिंह देव ने जिला पंचायत ग्रामीण विकास विभाग की कमान छोड़ दी, उन्होंने इस संदर्भ में प्रदेश के मुख्यमंत्री को 4 पेज का विस्तृत पत्र लिखा पत्र में उन्होंने उन्हें तमाम विभागीय मुद्दों, योजनाओं को रेखांकित किया जिन पर उनके एवं मुख्यमंत्री के बीच मतभेद रहे। टी एस सिंह देव ने बेहद चतुराई के साथ ग्रामीण विकास विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को कांग्रेस के घोषणा पत्र से जुड़ा। यहां यह बताना जरूरी है कि विधानसभा चुनावों के पूर्व कांग्रेस घोषणा पत्र की तैयारी के लिए जो समिति बनाई गई थी उसकी कमान टी एस सिंह देव के पास थी और उन्होंने घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समाज के विभिन्न वर्ग, समूह, शिक्षाविदों, छात्रों के बीच बैठकर, घूम कर, चर्चा कर ऐसा घोषणा पत्र बनाया जो जन आकांक्षा के अनुरूप था और विभाग की कमान से त्यागपत्र देते समय उन्होंने घोषणा पत्र के अनुरूप काम न कर पाने, काम नहीं करने देने को आधार बनाया इसे राजनीतिक चतुराई की संज्ञा दी जा सकती है। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने यह भी संकेत दे दिया कि उनकी उपयोगिता को मुख्यमंत्री और हाईकमान समझे. ... विभाग से मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद भाजपा को बैठे बिठाले भूपेश बघेल पर हमलावर होने का मौका मिल गया।