No icon

24hnbc

बाढ़ में फंसे दवा, राशन के मोहताज असम की मेहमान नवाजी यही है, अतिथि देवो भव: की सनातन परंपरा

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। हमारी याददाश्त बेहद कमजोर है तभी बार-बार याद दिलाना पड़ता है । कुछ माह पूर्व हमने गंगा नदी में तैरती मानवता की लाश देखी है। जिनके सबूत समाज सकारात्मक सोचता है के आधार पर जल्द ही मिटा दिए गए। अब इंसानियत का गंदा चेहरा असम में दिखाई दे रहा है और यह भी पानी पर है। एक तरफ 40 से 50 एमएलए हैं जिन्हें वह सब कुछ उपलब्ध है जिसकी वे मांग करते हैं, दूसरी तरफ असम का साधारण नागरिक है जिसे बुखार उतारे की गोली और गुजारे लाइक भोजन सामग्री भी उपलब्ध नहीं है। आज जिस होटल रेडिसन ब्लू में महाराष्ट्र के विधायक असम की मेहमान नवाजी कर रहे हैं उसका बिल 1.2 सीआर पहुंच गया कहते हैं। एक ऑपरेशन लोटस 1000 सीआर से ऊपर का होता है न्यूनतम माननीय का रेट 20 सीआर बताया जाता है । माननीय को हाक कर लाने वाले को 200 सीआर दिया जाता है। फ्लाइट, टैक्सी, खाना-पीना, मनोरंजन पर 20 सीआर खर्च हो जाते हैं । माननीय की शॉपिंग 1000 एक सौ सीआर असम की सीमा दूसरी बार बाढ़ की विवशता झेल रहा है पर राजनीतिक पर्यटन से शर्म नहीं आती यूं ही बीजेपी का खजाना 5000 सीआर का है। बल्कि इतना सब देख कर एक विश्वविद्यालय तो अपने होटल मैनेजमेंट के कोर्स में दलबदलू विधायक और उसकी विशेष मेहमान नवाजी पर अलग से प्रश्न पत्र जोड़ रहा है। सुनते हैं कुछ होटल प्रबंधन आगामी ऑपरेशन लोटस के लिए अभी से अपने एचआर को सक्रिय कर दिए हैं एक तरफ वह जानते हैं जिससे 5 किलो गेहूं का लालच देकर विधायक चुनावाया जाता है। मेरा वाला न चुनने पर चुने हुए को 20 सीआर दिया जाता है। यही है विश्व गुरु भारत का लोकतंत्र......!