24hnbc
फर्जी नियुक्ति पत्र देने वालों को अब तक नहीं थमाया गया बर्खास्तगी का पत्र..... भाजपा कर रही अंतरिक्ष जांच
- By 24hnbc --
- Friday, 17 Jun, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी का पार्षद निगम का ड्राइवर और पुलिस का आरक्षक ने मिलकर पीयूष प्रजापति को पुलिस विभाग में एएसआई के रूप में भर्ती होने का नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया । बदले में 8 लाख रूपये लिए रुपए, लैपटॉप, मोबाइल सब कुछ जब तो हुआ चारों जेल गए यह गिरफ्तारी 16 जून की है। आज 18 जून है सरकारी सूक्ति से सब परिचित हैं किंतु स्वयं को ऊंचे आदर्शों वाली भाजपा ने अपने पार्षद को अभी तक पार्टी से न तो निलंबित किया और न ही बर्खास्त किया। यहां तक की रेणुका प्रसाद नगपुरे पार्षद हेमू नगर के कृत्य पर किसी भी राजनीतिक व्यक्ति ने कोई टीका टिप्पणी या बयान जारी नहीं किया इस मुद्दे पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत से पूछा तो उन्होंने " कहां पार्टी अपने स्तर पर जांच कर रही है दोषी पाए जाने पर कार्यवाही करेगी हमने कहा पुलिस जांच का भरोसा नहीं है क्या तो उन्होंने कहा पुलिस तो कई बार निर्दोष को जबरदस्ती फंसा देती है हम अपनी जांच पर भरोसा करते हैं"। इसे कहते हैं डबल स्टैंडर्ड पॉलिटिक्स यदि यही फर्जी नियुक्ति पत्र बांटने वाला पार्षद किसी अन्य सत्ताधारी दल का होता तो बतौर विपक्ष भाजपा के नेता महापौर से लेकर विभागीय मंत्री और मुख्यमंत्री तक का पुतला दहन कर देते, त्यागपत्र मांग लेते यहां तक कि नेता प्रतिपक्ष विधानसभा में प्रश्न उठाते, किंतु मामला स्वयं को अलग आदर्शों वाली भाजपा का है और पार्षद नगपुरे खानदानी भाजपाई बताए जाते हैं गुटबाजी के अनुसार पूर्व कद्दावर मंत्री के खास हैं सो बिलासपुर की भाजपा चुप बैठी है। आंतरिक जांच हो रही है ऐसा नहीं है कि अन्य दोषी कर्मचारियों के दफ्तर में कोई कार्यवाही कर दी निगम का ड्राइवर भोजराम नायडू पुलिस का सिपाही पंकज शुक्ला को भी अभी तक बर्खास्त नहीं किया गया है इससे भी यह तो लगता है कि बड़े पदों पर बैठे अधिकारी सामाजिक राजनीतिक प्रशासनिक सुचिता कि केवल बात करते हैं अन्यथा सुस्ती तो कोई इनसे सीखे. ...।


