24hnbc
छत्तीसगढ़ से बतौर राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला के बाद बदलेगा बहुत कुछ
- By 24hnbc --
- Thursday, 02 Jun, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। राज्यसभा के थ्रू छत्तीसगढ़ की राजनीति में राजीव शुक्ला की एंट्री गेम चेन्जींग के रूप में देखी जा सकती है । राजनीति के जानकार पत्रकार इस बात से सहमत नजर आते हैं कि कांग्रेस हाईकमान ने दूर की कौड़ी चली है। छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस सरकार बनी पिछले 1 साल से छत्तीसगढ़ के 2 बड़े नेताओं के बीच मनमुटाव सार्वजनिक होता रहा छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए पिछली बार छाया वर्मा का नाम ओके हुआ था। कुछ लोगों को इस बार भी उम्मीद थी कि लोकल पॉलिटिक्स चल जाएगी पर ऐसा हुआ नहीं, हाईकमान ने बेहद समझदारी के साथ राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का नाम फाइनल किया। कांग्रेस को राष्ट्रीय राजनीति में जिस प्रबंध कौशल वाले नेताओं की आवश्यकता है छत्तीसगढ़ का एक भी नेता उपयोगिता पर खरा नहीं उतरता, जो गुणवत्ता प्रबंध कौशल और राष्ट्रीय राजनीति में बड़े संपर्क राजीव शुक्ला के है वैसी योग्यता छत्तीसगढ़ के किसी नेता में नहीं है राज्य में एसईसीएल, रेलवे जोन, एनटीपीसी, एनएमडीसी जैसे बड़े औद्योगिक संस्थानों को समझने और उन पर दबाव बनाने के लिए ऐसा बड़ा नाम ही काम आएगा इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ की बात राष्ट्रीय राजनीति में प्रमुखता से यह दोनों चेहरे उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त राजीव शुक्ला की एंट्री के बाद हाईकमान का सीधा दखल छत्तीसगढ़ में रहेगा और जानकार बताते हैं कि 10 जनपद के प्रति शुक्ला जी की निष्ठा को संदेह के घेरे में नहीं लाया जा सकता सो छत्तीसगढ़ के नेता अब यह जान ले कि राज्य में कांग्रेस की वस्तु स्थिति बताने के लिए एक सच्चा सिपाही छत्तीसगढ़ में हाईकमान ने रख दिया है। और इसे सिपाही के आने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में पीएल पुनिया को भी अपनी नीति रीति पर दोबारा विचार करना पड़ेगा।


