24hnbc
जनप्रतिनिधि का जन्मदिन और यूथ कांग्रेस का चुनाव
- By 24hnbc --
- Tuesday, 31 May, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। बिलासपुर शहर में इन दिनों कांग्रेसी नेताओं के जन्मदिन का उत्सव चल रहा है। पहले शहर विधायक शैलेश पांडे का जन्मदिन और आज तखतपुर विधायक संसदीय सचिव का जन्मदिन , सत्ताधारी दल के बड़े नेता और उसके समर्थक जब अपना जन्मदिन मनाते हैं, तो उसके बहुत से राजनीतिक अर्थ भी निकाले जाते हैं। संयोग की बात है कि इन दिनों यूथ कांग्रेस का सदस्यता प्लस मतदान माह चल रहा है जो कि 15 जून तक चलेगा। ऐसे में ऐसा कोई भी नेता जिसे यूथ कांग्रेस के चुनाव में रुचि हो और उसका जन्मदिन 15 जून से पहले आ जाए तो क्या कहने. .... शहर भर में जन्मदिन के पूर्व ही बैनर पोस्टर हर मोहल्ले में वार्ड में स्थानीय चेहरों को प्राथमिकता देते हुए बदल-बदल कर दिखाई देने लगते हैं । 30 मई को शहर विधायक का जन्मदिन मनाया गया। पहले विधायक महोदय ने राजधानी में जाकर केक काटा और यह केक प्रदेश के मुख्यमंत्री के आवास पर काटा गया जहां पर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी मौजूद थे इन दिनों रायपुर में राज्यसभा चुनाव नामांकन प्रक्रिया चलने के कारण राजनीति के गहमागहमी भरपूर है तो कोई भी विधायक जिसे खबरों के केंद्र में रहना आता है उस मौके को क्यों छोड़ दे, लगे हाथ शाम के समय शहर के लोकप्रिय होटल इंटरसिटी में भी बड़ी पार्टी का आयोजन था जहां पर कैबिनेट मंत्री टी एस ने भी सिरकत की। इसी बीच बिलासपुर के एक अन्य युवा नेता जिला पंचायत सदस्य ने भी यूथ कांग्रेस को लेकर स्वास्थ्य विभाग पर ही आरोप जड़ दिया इन सब की चर्चा पार्टी में दबी जुबां होती रही मिलाकर जन्मदिन का उत्सव यूथ कांग्रेस चुनाव में अपने चहेतों को बड़ा पद दिलाने का उत्सव लग रहा था। खबरों से वास्ता रखने वाले पत्रकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था किंतु असरदार तरीके से खबरें न तो प्रकाशित हुई और ना ही प्रसारित इसे विशेष रणनीति माना जाए या. ....?


