No icon

24hnbc

युवा कांग्रेस चुनाव सदस्यता पर लग रहा करोड़ों का दाव

24hnbc.com
समाचार  - बिलासपुर
बिलासपुर। इन दिनों युवा कांग्रेस में चुनाव का उत्सव चल रहा है। असल में यह उत्सव पैसों का है। जानकार बताते हैं कि इस चुनाव में वही व्यक्ति भाग्य आजमा सकता है जिसके पास/ पीछे रुपयों का ढेर लगा हो। जैसे ही कोई युवा कांग्रेसी बिलासपुर जिले में कुल सदस्य संख्या का जिक्र करें या कोई जिला पंचायत सदस्य अपने द्वारा बनवाए गए 2000, 5000, 10000 सदस्यों की बात करें तो सीधा पार्टी का हिसाब समझे एक सदस्यता के पीछे खर्च ₹50 है सीधा अर्थ हुआ कि यदि किसी नेता जी ने 1000 युवाओं को युवा कांग्रेस से जोड़ा है तो उसने ₹50000 खर्च किया है। 1000 युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए यदि प्रति व्यक्ति ₹100 भी खर्च हुआ होगा तो यह खर्च ₹100000 है। ऐसा बताया जाता है की प्रति सदस्यता ₹200 प्रति सदस्य खर्च आम बात है। बिलासपुर में लक्ष्य 100000 सदस्य का है और छत्तीसगढ़ में यह सदस्यता लाखों में मानी जाए तो केवल बिलासपुर में ही 100000 सदस्यता का खर्च पार्टी के अनुसार 500000 रुपए होता है और इसमें यदि उन्हीं की जुबानी प्रति सदस्य खर्च ₹200 मान लिया जाए तो इसका सीधा अर्थ 2 करोड़ रुपए आता है। अब पाठक यह स्वयं ही गणित लगा ले कि इन दिनों समाज के युवा किसी अन्य विषय पर चिंता या चिंतन क्यों नहीं करते।