24hnbc
कांग्रेस में नए निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ से कौन जाएगा राज्यसभा में
- By 24hnbc --
- Thursday, 19 May, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। राजस्थान में कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद अब जून माह में होने जा रहे राज्यसभा की 2 सीट के लिए नए सिरे से पार्टी में दावेदार सक्रिय हो रहे हैं पहले खुले तौर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत ने राज्यसभा में जाने की इच्छा जताई थी। वे पुराने खानदानी कांग्रेसी हैं ऐसे में कुछ लोगों का यह मांगना था कि हाईकमान उनकी इच्छा पर गहराई से विचार करेगा। हालाकी महंत विरोधी खेमों ने तुरंत यह विश्लेषण प्रारंभ कर दिया था कि एक राजनीतिक परिवार से कितने लोग लोकसभा राज्यसभा में जाएंगे गौरतलब है कि चरण दास महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव जीतने के बाद विधानसभा अध्यक्ष बने और उसी साल लोकसभा चुनाव में उन्होंने कोरबा संसदीय क्षेत्र से अपनी पत्नी ज्योत्सना महंत को टिकट दिलवाई और ज्योत्सना महंत उन दो सौभाग्यसालियों में से है जो छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीत गये। ऐसे में यदि महंत जी को राज्यसभा में भेजा जाता तो निश्चित रूप से उनकी छोड़ी हुई विधानसभा सीट पर उपचुनाव होता और कांग्रेस भी टिकट देती उसके नाम का प्रस्ताव महंत जी ही करते, ऐसा माना जा रहा था कि स्वयं को राज्यसभा में भेजने के साथ महंत जी की यह भी इच्छा है कि इस बार उनका पुत्र विधानसभा पहुंच जाए। कांग्रेस में अब जो नए मापदंड तय किए गए हैं उसके अनुसार महंत जी के नाम पर राज्यसभा भेजने का विचार ही नहीं किया जा सकता सो नए दावेदार सक्रिय हो गए हैं कुछ लोगों का मानना है कि एक नाम लोकल और एक नाम बाहर से हो सकता है। हालांकि कांग्रेस में एक परंपरा यह भी है कि नाम तय करने की अंतिम जिम्मेदारी हाईकमान को सौंप दी जाए इसलिए राज्यसभा के दावेदार इन दिनों लखनऊ से दिल्ली तक राज्यसभा का कनेक्शन ढूंढ रहे हैं कुछ लोग तो सनातन परंपरा में भरोसा रख कर सवा लाख जाप भी करा रहे हैं यह बात तो जाप करने वाला ही बता सकता है कि संकल्प क्या है।


