No icon

24hnbc

एक व्यक्ति एक पद, बिलासपुर कांग्रेस संगठन में कब होगा लागू

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। कांग्रेस की उदयपुर शिविर के बाद अब पार्टी के भीतर कार्यकर्ताओं को इस बात का इंतजार है कि निर्णय कब और कैसे लागू होंगे। एक व्यक्ति एक पद के कारण बिलासपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष कब बदला जाएगा और ऐसी ही व्यवस्था अन्य पदों पर कब होगी। कुछ नेताओं ने तो अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी भी शुरू कर दी है। बिलासपुर में जिला ग्रामीण अध्यक्ष का पद बेहद महत्वपूर्ण है पिछले विधानसभा चुनाव में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस ने यह फरमान जारी किया था कि संगठन के पद पर रहते हुए किसी के बीच टिकट दावे को स्वीकार नहीं किया जाएगा तब जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने अपना पद छोड़ा था और उन्हें बिल्हा विधानसभा का टिकट भी मिल गया था यह बात अलग है कि वे भारी मतों से हारे.... क्या इस बार जिला ग्रामीण अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद उसी क्षेत्र से पार्षद बने विजय केसरवानी को बेलतरा विधानसभा का टिकट मिल जाएगा जानकार बताते हैं कि उनका दावा तो बेलतरा के अतिरिक्त कोटा विधानसभा से भी है। जिस क्षेत्र से वे पार्षदी करते हैं वह क्षेत्र बेलतरा विधानसभा के अंतर्गत आता है और कई दिनों से एमआईसी सदस्य होने के कारण निगम की बड़ी योजनाओं का रुक बेलतरा की और भी है। इस बार जब राजनीति में बस्तर हाफ और सरगुजा साफ के नारे कान में सुनाई देते हैं तो कांग्रेस के लिए बिलासपुर जिले में सीट बढ़ाना मजबूरी है अभी बिलासपुर जिले में कांग्रेस के मात्र 2 विधायक हैं शेष सीट 4 विपक्ष के कब्जे में हैं ऐसे में कांग्रेस को अपने उम्मीदवारों का चयन बेहद समझदारी से करना होगा।