No icon

24hnbc

विधानसभा चुनाव को देखते हुए एनसीपी ने किया संगठन विस्तार

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। एनसीपी ने छत्तीसगढ़ में 16 माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसना प्रारंभ कर दिया है। इस क्रम में पहले बिलासपुर में संकल्प छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया और अभी संगठन के कामों को गति देने के लिए कुछ नई नियुक्तियां की है। नीलेश विश्वास को प्रदेश प्रवक्ता के साथ प्रदेश का कोषाध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद भी दिया गया है। रायपुर शहर में श्रीमती सीमा दास को शहर अध्यक्ष तथा सरोज साहू को जिला अध्यक्ष बनाया गया है उसी तरह पुरुषोत्तम पांडे को प्रदेश महामंत्री पद दिया गया है यह सब नियुक्तियां, नोबेल वर्मा के हस्ताक्षर से जारी हुए हैं। गौरतलब है कि इन दिनों एनसीपी में डिजिटल तकनीक का उपयोग कर ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक के सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं को ऐप के माध्यम से जोड़ा गया है। जिस पर सभी सदस्य एक तरफ आपस में दूसरी ओर प्रदेश प्रवक्ता के साथ सीधे जुड़े रह सकते हैं। पार्टी में लगातार सदस्यता अभियान पर ध्यान दिया जा रहा है और इसके संकेत रायपुर हाईवे से लेकर बिलासपुर में लगे हुए होडिंग के माध्यम से मिलते हैं।